लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्डः 2026 में 100000 नई भर्ती, होमगार्ड, सिविल पुलिस, एसआई में नौकरी की भरमार?

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 28, 2026 12:48 IST

हर भारतीय नागरिक जब ईमानदारी पूर्वक अपने-अपने क्षेत्र में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेगा, तब विकसित भारत की परिकल्पना साकार होगी...

Open in App
ठळक मुद्देसीएम ने कहा कि न कोई सिफारिश, न कोई पैसा।परिचालक/प्रधान परिचालक (यांत्रिक) को नियुक्ति-पत्र वितरण किए।इस वर्ष लगभग 1 लाख नई भर्ती करने जा रहा है।

लखनऊःउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनावी साल 2027 से पहले बड़ी घोषणा की है। यूपी सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड इस वर्ष लगभग 1 लाख नई भर्ती करने जा रहा है। इस दौरान होमगार्ड, सिविल पुलिस, एसआई की भर्ती होगी। आपको बता दें कि यूपी में चुनाव 2027 में होने वाला है। सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश पुलिस दूरसंचार विभाग के लिए चयनित 936 प्रधान परिचालक/प्रधान परिचालक (यांत्रिक) को नियुक्ति-पत्र वितरण किए। सीएम ने कहा कि न कोई सिफारिश, न कोई पैसा।

आपकी योग्यता, क्षमता और आरक्षण के नियमों का पालन करते हुए निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से भर्ती की पूरी प्रक्रिया को संपन्न किया गया। कानून का राज विकास की पहली गारंटी होती है। देश और दुनिया का हर बड़ा निवेशक UP के अंदर आ रहा है। हर भारतीय नागरिक जब ईमानदारी पूर्वक अपने-अपने क्षेत्र में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेगा, तब विकसित भारत की परिकल्पना साकार होगी।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश पुलिस के 936 चयनित पुलिस दूरसंचार ऑपरेटरों को नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए संबोधित किया। उन्होंने कहा, “मैं निष्पक्ष और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से पुलिस संचार बल में चयनित 936 उम्मीदवारों को बधाई देता हूं… मैं उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को इतनी उत्कृष्ट प्रक्रिया संचालित करने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं… पिछले नौ वर्षों में, अकेले यूपी पुलिस ने 2,20,000 पुलिस कर्मियों की भर्ती सफलतापूर्वक पूरी की है।”

उत्तर प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था को तकनीकी दक्षता और त्वरित संचार की नई शक्ति प्रदान करने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण अवसर है। उत्तर प्रदेश पुलिस दूरसंचार विभाग के लिए चयनित 936 प्रधान परिचालक/प्रधान परिचालक (यांत्रिक) को आज नियुक्ति-पत्र प्रदान करने का गौरव प्राप्त हुआ।

श्रमिकों के प्रदर्शन के बाद नोएडा पुलिस ने डीसीपी (उद्योग) पद सृजित किया

गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने श्रमिकों के हालिया विरोध प्रदर्शनों के बाद श्रमिकों एवं औद्योगिक इकाइयों की शिकायतें सुनने के लिए अस्थायी तौर पर पुलिस उपायुक्त (उद्योग) का पद सृजित किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जिला पुलिस ने सोमवार को जारी बयान में बताया कि इस नए पद को एक सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी-उद्योग), तीन निरीक्षकों और विभिन्न रैंक के 25 अन्य कर्मियों का सहयोग मिलेगा।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथलखनऊनौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबस्ती में दलालों ने बना दिया 4500 से अधिक ड्राइविंग लाइसेंस?, हर काम पर वसूले 20000 रुपये?

कारोबारOracle Layoffs: एक ही झटके में 30,000 कर्मचारियों को निकाला?, अमेरिका, भारत, कनाडा और लैटिन अमेरिका में छंटनी, ई मेल कर दी सूचना?

भारतVIDEO: आरक्षण के पक्ष में होती तो लागू कर देती… अखिलेश का BJP पर निशाना

भारतVIDEO: दमदम में रोड शो, धनियाखली में गरजे योगी, ममता पर ताबड़तोड़ हमले

भारतVIDEO: बंगाल को कंगाल बना दिया… योगी का बड़ा आरोप, TMC पर सीधा वार

भारत अधिक खबरें

भारतGujarat Municipal Election Results 2026 Updates: 6000 से अधिक वोट से जीत, भाजपा नेता अंकिता परमार ने वडोदरा जिला पंचायत की पोर सीट पर मारी बाजी

भारतGujarat Local Body Election Result 2026: भाजपा ने मोरबी, नवसारी, वापी और 4 अन्य नगर निगमों में जीत हासिल की

भारतGujarat Local Body Election Results 2026: ओलपाड और पिंजरा सहित सूरत जिला पंचायत की सभी 5 सीट पर बीजेपी का कब्जा, 0 पर आउट कांग्रेस और आप?

भारतGujarat Local Body Election Result 2026: भाजपा 182 और कांग्रेस 25 सीट पर आगे?, गोटा की सभी 4 सीटों पर बीजेपी का कब्जा, जानिए आप हाल

भारतAssam HS Result 2026: 330794 छात्रों में से कुल 81.54% छात्र उत्तीर्ण, स्कोर और मार्कशीट की जांच कैसे करें?