1 / 8गंगटोक में सुबह-सुबह प्रधानमंत्री मोदी युवाओं के एक ग्रुप के साथ फुटबॉल खेलते नजर आएं।2 / 8सिक्किम के लिए संभावनाओं का एक और आसमान sports में भी है। यहां के युवाओं ने sports में अपनी क्षमता और प्रतिभा को बड़े बड़े मंचो पर साबित किया है।3 / 8फुटबॉल, बॉक्सिंग, आर्चरी जैसे खेलों में यहां से निकले खिलाड़ियों ने सिक्किम और देश का नाम रोशन किया है।4 / 8इन प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए हम Khelo India और Fit India जैसे मूवमेंट चला रहे हैं। यहां की state sport academy को भी पुनर्जीवित किया गया है।5 / 8सिक्किम प्रीमियर लीग जैसी sports event को बढ़ावा दिया जा रहा है, ताकि ज्यादा से ज्यादा संख्या में खिलाड़ियों को खेलने का मौका मिले, उनके खेलने में सुधार आए।6 / 8प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सिक्किम राज्य की स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह के समापन कार्यक्रम में भाग लेते हुए मंगलवार को 4,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की शुरुआत की।7 / 8अधिकारियों ने बताया कि ये परियोजनाएं अवसंरचना, कनेक्टिविटी, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा, बिजली, शहरी विकास, पर्यावरण, पर्यटन और कृषि जैसे विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी हैं।8 / 8परियोजनाओं का उद्देश्य सिक्किम में समग्र और समावेशी विकास को गति देना है।