हार से बेदम MI को बड़ा झटका, 4 मैच में 5 विकेट लेने वाले मिचेल सेंटनर बाहर, दक्षिण अफ्रीका के स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर को किया शामिल

मुंबई इंडियंस के बाएं हाथ के स्पिनर मिशेल सैंटनर दाहिने कंधे में चोट के कारण आईपीएल 2026 के शेष मैचों से बाहर हो गए हैं।

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 27, 2026 21:10 IST

Open in App
ठळक मुद्देअगला मैच 29 अप्रैल को शानदार फॉर्म में चल रही एसआरएच के खिलाफ होगा।एमआई को सीज़न की निराशाजनक शुरुआत से उबरने के लिए लंबा ब्रेक मिला है।

मुंबई: दक्षिण अफ्रीका के स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर केशव महाराज को सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग के बाकी मुकाबलों के लिए मुंबई इंडियन्स की टीम में न्यूजीलैंड के मिचेल सेंटनर के विकल्प के तौर पर शामिल किया गया। सेंटनर कंधे की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। उन्हें यह चोट यहां वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ टीम के पिछले मैच के दौरान लगी थी। सेंटनर को पहली बार 4 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में फील्डिंग करते समय अपने गैर-गेंदबाजी वाले कंधे में हल्की चोट लगी थी।

जिसके चलते उन्होंने 7 अप्रैल को आरआर के खिलाफ अगले मैच में नहीं खेलने का फैसला किया। उन्होंने 12 अप्रैल को आरसीबी के खिलाफ वापसी की और 20 अप्रैल को जीटी के खिलाफ भी खेले, लेकिन 23 अप्रैल को सीएसके के खिलाफ फील्डिंग करते समय उसी कंधे में फिर से चोट लग गई। सेंटनर ने इस सीजन में खेले गए चार मैचों में पांच विकेट लिए।

मुंबई इंडियंस ने सेंटनर के स्थान पर केशव महाराज को टीम में शामिल किया है, जो एक और अनुभवी बाएं हाथ के स्पिनर हैं। महाराज ने इससे पहले केवल दो आईपीएल मैच खेले हैं, 2024 में आरआर के लिए, लेकिन 218 टी20 मैचों में 191 विकेट के साथ मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी आक्रमण में चतुराई और अनुभव लाते हैं।

इनमें से 39 विकेट उन्होंने एसए20 के चार सीजन में लिए हैं। मुंबई इंडियंस ने सेंटनर के आखिरी मैच (23 अप्रैल को सीएसके के खिलाफ) के बाद से, एमआई को सीज़न की निराशाजनक शुरुआत से उबरने के लिए लंबा ब्रेक मिला है, जिसके चलते वे फिलहाल नौवें स्थान पर हैं। उनका अगला मैच 29 अप्रैल को शानदार फॉर्म में चल रही एसआरएच के खिलाफ होगा।

टॅग्स :आईपीएल 2026मुंबई इंडियंसदक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीमकेशव महाराज

संबंधित बातम्या

क्रिकेट अधिक बातम्या