लाइव न्यूज़ :

अमरपुर में मकई खेत से अर्धनग्न महिला का शव और दूसरी ओर युवक की गोली मारकर हत्या

By एस पी सिन्हा | Updated: April 27, 2026 17:21 IST

बांकाः अमरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंची अमरपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन खबर लिखे जाने तक मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

Open in App
ठळक मुद्देरामपुर मांझी बाजार के पास ग्रामीणों ने मकई के खेत में एक महिला का शव देखा।शव अर्धनग्न अवस्था में पड़ा था, जिससे मामला बेहद संदिग्ध और गंभीर प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

बांकाः बिहार में अपराधियों का मनोबल टूटने का नाम नहीं ले रहा है। इसी क्रम में बांका जिले से सोमवार सुबह एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। अमरपुर थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों से दो शव मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एक ओर जहां मकई के खेत से अर्धनग्न अवस्था में एक महिला का शव बरामद हुआ, वहीं दूसरी ओर सड़क किनारे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक, रामपुर मांझी बाजार के पास सुबह खेत की ओर गए ग्रामीणों ने मकई के खेत में एक महिला का शव देखा।

शव अर्धनग्न अवस्था में पड़ा था, जिससे मामला बेहद संदिग्ध और गंभीर प्रतीत हो रहा है। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद अमरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंची अमरपुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन खबर लिखे जाने तक मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

शव की स्थिति को देखते हुए हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

फिलहाल सभी बिंदुओं पर जांच जारी है। इधर बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र में ही डटबाटी गांव के मोड़ पर रविवार देर रात एक अज्ञात युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। सोमवार सुबह स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे युवक का शव देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही अमरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार मृतक की अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। युवक की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है। जांच के दौरान पुलिस ने मृतक की जेब से एक बड़ा चाकू (डैगर), कई बाइक की चाभियां और अन्य संदिग्ध सामान बरामद किया है।

इससे आशंका जताई जा रही है कि मामला आपराधिक गतिविधियों से जुड़ा हो सकता है, हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) टीम को भी बुलाया गया है, जो घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर मामले की वैज्ञानिक जांच करेगी।

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और अपराधियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चला रही है। अमरपुर थाना अध्यक्ष ने बताया कि जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारPoliceपटनाहत्याBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबस्ती में दलालों ने बना दिया 4500 से अधिक ड्राइविंग लाइसेंस?, हर काम पर वसूले 20000 रुपये?

क्राइम अलर्टट्रैक पर भीड़ के बीच हस्तमैथुन कर रहा था शख्स?, महिला ने कहा-काश मेरा कैमरा चालू होता तो मैं उसका चेहरा कैद कर पाती?

कारोबार17,18,058 अरेस्ट और 11,37,731 मामले दर्ज?, बिहार में 1 अप्रैल 2016 से 31 मार्च 2026 के बीच शराबबंदी कानून को लेकर आंकड़े जारी

भारतउपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा का भाजपा में विलय की अटकलें?, पुत्र दीपक प्रकाश को विधान परिषद भेजने और मंत्री पद बनाए रखने का आश्वासन?

भारतबिहार में सक्रिय गिरोहों का डाटाबेस तैयार कर उनकी गतिविधियों पर रखी जा रही है नजर, 22 अप्रैल 2026 तक पुलिस ने कुल 10 मुठभेड़ किए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसूरत के एक व्यक्ति ने अपनी डाइटीशियन पत्नी की हत्या कर बॉडी को सीमेंट से भरे एक बक्से में छिपाया

क्राइम अलर्टगुप्तांग पर लगा पैर और मर गया: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर कर दी पति की हत्या, बचने के लिए गढ़ी अजीबोगरीब कहानी

क्राइम अलर्टकहासुनी के बाद अमरदीप, मनीष और आकाश की गोली मारकर हत्या?, पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश, मुठभेड़ में गोली लगने के बाद रूपेश, मयंक और नरेश अरेस्ट

क्राइम अलर्टट्रैक्टर-कार में टक्कर, साहिल यादव, हरि सिंह यादव, विनीत यादव, शुभम मोरप्पा और संतोष प्रजापति की मौत, 7 बाराती घायल

क्राइम अलर्टशरीरा थाना क्षेत्र में ‘हर्ष फायरिंग’, 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक, दो खोखे और 14 कारतूस बरामद, बेटे के जनेऊ कार्यक्रम में गुलाबचंद ने की थी...