राजकोटः भाजपा ने कच्छ जिले के दोनों प्रमुख शहरों, गांधीधाम नगर निगम और भुज नगरपालिका में जीत हासिल की। गुजरात के स्थानीय स्वशासन चुनाव का नतीजा लगभग साफ हो चुका है। गुजरात में भाजपा ने जीत हासिल की है, लेकिन कई जगहों पर भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। गुजरात के स्थानीय निकाय चुनाव के नतीजों में सबकी निगाहें क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की बहन और कांग्रेस उम्मीदवार नयनबा जडेजा पर टिकी थीं। नयनबा जडेजा वार्ड नंबर 2 से हार गई हैं। इस निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस की चुनौती को पछाड़ दिया है।
भाजपा ने जामनगर नगर निगम के 16 में से 11 वार्डों में जीत हासिल की और इस प्रकार सत्ता पर कब्जा कर लिया। कांग्रेस नेता अमी रावत ने वीएमसी के वार्ड 1 में वोटों की दोबारा गिनती की मांग की है। करमसाद आनंद नगर निगम की 52 सीटों में से कांग्रेस ने 7 सीटें और नाडियाड नगर निगम की 52 सीटों में से 9 सीटें जीत ली हैं। वहीं, भाजपा ने करमसाद आनंद में 31 और नाडियाड में 29 सीटें जीती हैं।