लाइव न्यूज़ :

वीआईपी की सुरक्षा में CISF कर्मियों द्वारा बहादुरी की घटना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 28, 2026 05:35 IST

वीआईपी सुरक्षा के दौरान साहस का एक उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए, CISF के जवानों ने ‘वाई’ श्रेणी के CISF संरक्षित पवन सिंह की सुरक्षा करते समय असाधारण साहस और सूझबूझ का परिचय दिया।

Open in App
ठळक मुद्देअसामाजिक तत्वों के एक समूह द्वारा पथराव किया गया।बाएं पिंडली (काफ) में गोली लगने से वे घायल हो गए।

कोलकाताः पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव जारी हैं तथा अगला चरण 29.04.2026 को निर्धारित है, जिसके कारण राज्य में चुनावी माहौल अत्यंत संवेदनशील बना हुआ है। इसी क्रम में 26.04.2026 की देर रात एक घटना में अर्जुन सिंह, विधायक, भाजपा तथा उनके पुत्र पवन सिंह, विधायक, भाजपा—दोनों CISF संरक्षित—को जगदल थाना के निकट असामाजिक तत्वों द्वारा घेर लिया गया। CISF SSG कर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को सुरक्षित रूप से उनके-उनके आवास तक पहुंचाया। इसके पश्चात, पवन सिंह के आवास पर असामाजिक तत्वों के एक समूह द्वारा पथराव किया गया।

 देशी बम फेंके गए तथा फायरिंग की आवाजें भी सुनी गईं। इस गंभीर परिस्थिति में पोस्ट इंचार्ज SI/Exe राकेश कुमार एवं उनकी टीम ने अदम्य साहस का परिचय दिया तथा आत्मरक्षा एवं वीआईपी की सुरक्षा हेतु SI/Exe राकेश कुमार द्वारा जवाबी फायरिंग की गई। इस दौरान कांस्टेबल योगेश, जो हमलावरों का मुकाबला कर रहे थे, के बाएं पिंडली (काफ) में गोली लगने से वे घायल हो गए।

CISF SSG कर्मियों की त्वरित, समन्वित एवं साहसिक कार्रवाई के कारण हमलावर मौके से भाग खड़े हुए तथा वीआईपी पूर्णतः सुरक्षित रहे। कांस्टेबल योगेश वर्तमान में अपोलो अस्पताल, कोलकाता में उपचाराधीन हैं तथा उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। श्री पवन सिंह, विधायक ने CISF कर्मियों की बहादुरी और समर्पण की सराहना करते हुए बल के प्रति अपना आभार व्यक्त किया है।

प्रवीर रंजन, आईपीएस, महानिदेशक, CISF ने कांस्टेबल योगेश के इस साहसिक कार्य की सराहना की। उत्साहवर्धन हेतु उन्होंने स्वयं अस्पताल जाकर घायल जवान का हालचाल जाना। उनके साथ श्री प्रवीण कुमार, आईपीएस, महानिदेशक, BSF तथा श्री सुधीर कुमार, अतिरिक्त महानिदेशक, CISF भी उपस्थित थे।

महानिदेशक, CISF ने जवान एवं उनके परिवार को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा एवं हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। वर्तमान में CISF अपने उच्च प्रशिक्षित एवं पेशेवर कर्मियों के माध्यम से 198 वीआईपी संरक्षित व्यक्तियों को सुरक्षा प्रदान कर रही है। वीआईपी सुरक्षा में तैनात कर्मियों को कठोर चयन प्रक्रिया एवं विशेष प्रशिक्षण से गुजरना होता है।

यह घटना बल की तत्परता, पेशेवर दक्षता एवं वीआईपी की सुरक्षा के प्रति उसकी अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है। वर्षों से CISF ने न केवल औद्योगिक सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त की है, बल्कि वीआईपी सुरक्षा के क्षेत्र में भी एक सक्षम एवं विश्वसनीय बल के रूप में अपनी पहचान स्थापित की है।

टॅग्स :पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावBJPचुनाव आयोगCISF
Open in App

संबंधित खबरें

भारतचुनाव आयोग ने यूपी के 'एनकाउंटर स्पेशलिस्ट' अजय पाल शर्मा को बनाया बंगाल चुनावों के लिए पर्यवेक्षक

भारत'भ्रष्टाचार के मामले में TMC प्रमुख पीएम मोदी से कम नहीं': राहुल गांधी ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना

भारतबंगाल के लोगों के नाम पीएम मोदी की चिट्ठी, कहा- 'बीजेपी सीएम का शपथ ग्रहण समारोह साथ मिलकर मनाएंगे'

भारतVIDEO: आरक्षण के पक्ष में होती तो लागू कर देती… अखिलेश का BJP पर निशाना

भारतउपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा का भाजपा में विलय की अटकलें?, पुत्र दीपक प्रकाश को विधान परिषद भेजने और मंत्री पद बनाए रखने का आश्वासन?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेओडिशा में एक आवारा कुत्ते ने ज़हरीले साँप से 30 बच्चों की जान बचाकर हीरो की तरह अपनी जान दी

ज़रा हटकेकौन हैं माधुरी पटले?, भारत में दिव्यांग बच्चों की शिक्षा को लेकर?

ज़रा हटकेलखनऊ में गूंजा राजस्थान का नाम: जब मारवाड़ के इस लाल ने बुझाई बेघरों की आंखों की आग!

ज़रा हटकेऑपरेशन थियेटर और लेबर रूम में काम प्रभावित?, झारखंड की राजधानी रांची सदर अस्पताल में पानी की किल्लत ने खोली पोल

ज़रा हटकेप्रथम स्थान पर 30 छात्रा?, कस्तूरबा गांधी विद्यालय की पहले बैच की सभी छात्राओं ने सफलता का परचम लहराया