लाइव न्यूज़ :

दिल्ली लाया गया दाऊद इब्राहिम के करीबी सहयोगी सलीम डोला?, अमित शाह ने एक्स पर लिखा-अब ड्रग सरगना चाहे कहीं भी छिपे, कोई जगह सुरक्षित नहीं, वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 28, 2026 13:13 IST

दाऊद इब्राहिम के करीबी सहयोगी सलीम डोला को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) मुख्यालय लाया गया। उन्हें हाल ही में इस्तांबुल में गिरफ्तार किया गया था और अब उन्हें भारत प्रत्यर्पित कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देराज्यों में फैले नशीले पदार्थों के नेटवर्क का संचालन कर रहा था।सलीम डोला को तुर्की से वापस लाने में बड़ी सफलता हासिल की है।अब ड्रग सरगना चाहे कहीं भी छिपें, उनके लिए कोई जगह सुरक्षित नहीं है।

नई दिल्लीः फरार डॉन दाऊद इब्राहिम के करीबी सहयोगी और कथित तौर पर प्रतिबंधित दवाओं के प्रमुख सप्लायर सलीम डोला को इस्तांबुल से भारत प्रत्यर्पित कर दिया गया है। डोला को तुर्की की राष्ट्रीय खुफिया संगठन (एनसीआई) और स्थानीय पुलिस के संयुक्त अभियान में इस्तांबुल में ही हिरासत में लिया गया था। दिल्ली में डोला को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनबीआई) के आरके पुरम कार्यालय में रखा गया है और बाद में उसे मुंबई पुलिस को सौंप दिया जाएगा। डोंगरी निवासी डोला एक दशक पहले भारत से भागने के बाद विदेश से ही कई राज्यों में फैले नशीले पदार्थों के नेटवर्क का संचालन कर रहा था।

खुफिया एजेंसियों और अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के सहयोग से चलाए गए समन्वित अभियान के बाद यह प्रत्यर्पण किया गया। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने घोषणा की कि स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने मंगलवार को कुख्यात मादक पदार्थ तस्कर मोहम्मद सलीम डोला को तुर्किये से वापस लाने में सफलता हासिल की।

गृह मंत्री शाह ने इसे मादक पदार्थ के गिरोहों के खिलाफ बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करने की नीति बताते हुए ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘मोदी सरकार के मादक पदार्थ के गिरोहों को बेरहमी से कुचलने के मिशन के तहत, मादक पदार्थ के खिलाफ हमारी एजेंसियों ने वैश्विक एजेंसियों के एक मजबूत नेटवर्क के माध्यम से सीमापार भी अपनी पकड़ मजबूत की है।’’ अब ड्रग सरगना चाहे कहीं भी छिपे, सुरक्षित नहीं है।"

उसकी भूमिका तब सामने आई, जब फैसल जावेद शेख और अल्फिया फैसल शेख द्वारा कथित तौर पर संभाले गए नशीले पदार्थों की बिक्री से प्राप्त धनराशि की जांच की जा रही थी। माना जाता है कि इन दोनों ने डोला से मेफेड्रोन (एमडी) ड्रग्स खरीदी थी। मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच में एमडी की आपूर्ति श्रृंखला सांगली और सूरत से लेकर यूएई और तुर्की तक फैली, जहां डोला कथित तौर पर अपने सहयोगियों के माध्यम से संचालन का नेतृत्व कर रहा था।

पिछले साल अधिकारियों ने इंटरपोल की मदद से डोला के बेटे ताहिर और भतीजे मुस्तफा मोहम्मद कुब्बावाला को यूएई से निर्वासित कर दिया, जिससे उसका नेटवर्क कमजोर हो गया। मुंबई के बायकुला इलाके में मध्यमवर्गीय परिवार में 1966 में जन्मा डोला ने कम उम्र में ही अंडरवर्ल्ड में कदम रख दिया। उसकी दोस्ती डॉन छोटा शकील से हुई, जो उस समय दाऊद इब्राहिम की डी-कंपनी का सदस्य था।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदाऊद इब्राहिमतुर्कीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबस्ती में दलालों ने बना दिया 4500 से अधिक ड्राइविंग लाइसेंस?, हर काम पर वसूले 20000 रुपये?

क्राइम अलर्टट्रैक पर भीड़ के बीच हस्तमैथुन कर रहा था शख्स?, महिला ने कहा-काश मेरा कैमरा चालू होता तो मैं उसका चेहरा कैद कर पाती?

क्राइम अलर्टअमरपुर में मकई खेत से अर्धनग्न महिला का शव और दूसरी ओर युवक की गोली मारकर हत्या

क्राइम अलर्टकहासुनी के बाद अमरदीप, मनीष और आकाश की गोली मारकर हत्या?, पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश, मुठभेड़ में गोली लगने के बाद रूपेश, मयंक और नरेश अरेस्ट

क्राइम अलर्टट्रैक्टर-कार में टक्कर, साहिल यादव, हरि सिंह यादव, विनीत यादव, शुभम मोरप्पा और संतोष प्रजापति की मौत, 7 बाराती घायल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टधर्म पूछा और कलमा पढ़ने को कहा..., मुंबई में यूएस रिटर्न शख्स ने 2 गार्डों पर किया जानलेवा हमला

क्राइम अलर्टसूरत के एक व्यक्ति ने अपनी डाइटीशियन पत्नी की हत्या कर बॉडी को सीमेंट से भरे एक बक्से में छिपाया

क्राइम अलर्टगुप्तांग पर लगा पैर और मर गया: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर कर दी पति की हत्या, बचने के लिए गढ़ी अजीबोगरीब कहानी

क्राइम अलर्टशरीरा थाना क्षेत्र में ‘हर्ष फायरिंग’, 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक, दो खोखे और 14 कारतूस बरामद, बेटे के जनेऊ कार्यक्रम में गुलाबचंद ने की थी...

क्राइम अलर्टपलंग के नीचे छिपे थे आरोपी?, जगद्दल हिंसा के आरोपी 15 लोगों के घरों पर छापा, तृणमूल कांग्रेस के कौशिक दास, सिकंदर प्रसाद, गोपाल राउत और श्यामदेव शॉ अरेस्ट