दिल्ली लाया गया दाऊद इब्राहिम के करीबी सहयोगी सलीम डोला?, अमित शाह ने एक्स पर लिखा-अब ड्रग सरगना चाहे कहीं भी छिपे, कोई जगह सुरक्षित नहीं, वीडियो
By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 28, 2026 13:13 IST2026-04-28T12:54:51+5:302026-04-28T13:13:17+5:30
दाऊद इब्राहिम के करीबी सहयोगी सलीम डोला को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) मुख्यालय लाया गया। उन्हें हाल ही में इस्तांबुल में गिरफ्तार किया गया था और अब उन्हें भारत प्रत्यर्पित कर दिया गया है।

file photo
नई दिल्लीः फरार डॉन दाऊद इब्राहिम के करीबी सहयोगी और कथित तौर पर प्रतिबंधित दवाओं के प्रमुख सप्लायर सलीम डोला को इस्तांबुल से भारत प्रत्यर्पित कर दिया गया है। डोला को तुर्की की राष्ट्रीय खुफिया संगठन (एनसीआई) और स्थानीय पुलिस के संयुक्त अभियान में इस्तांबुल में ही हिरासत में लिया गया था। दिल्ली में डोला को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनबीआई) के आरके पुरम कार्यालय में रखा गया है और बाद में उसे मुंबई पुलिस को सौंप दिया जाएगा। डोंगरी निवासी डोला एक दशक पहले भारत से भागने के बाद विदेश से ही कई राज्यों में फैले नशीले पदार्थों के नेटवर्क का संचालन कर रहा था।
खुफिया एजेंसियों और अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के सहयोग से चलाए गए समन्वित अभियान के बाद यह प्रत्यर्पण किया गया। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने घोषणा की कि स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने मंगलवार को कुख्यात मादक पदार्थ तस्कर मोहम्मद सलीम डोला को तुर्किये से वापस लाने में सफलता हासिल की।
गृह मंत्री शाह ने इसे मादक पदार्थ के गिरोहों के खिलाफ बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करने की नीति बताते हुए ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘मोदी सरकार के मादक पदार्थ के गिरोहों को बेरहमी से कुचलने के मिशन के तहत, मादक पदार्थ के खिलाफ हमारी एजेंसियों ने वैश्विक एजेंसियों के एक मजबूत नेटवर्क के माध्यम से सीमापार भी अपनी पकड़ मजबूत की है।’’ अब ड्रग सरगना चाहे कहीं भी छिपे, सुरक्षित नहीं है।"
उसकी भूमिका तब सामने आई, जब फैसल जावेद शेख और अल्फिया फैसल शेख द्वारा कथित तौर पर संभाले गए नशीले पदार्थों की बिक्री से प्राप्त धनराशि की जांच की जा रही थी। माना जाता है कि इन दोनों ने डोला से मेफेड्रोन (एमडी) ड्रग्स खरीदी थी। मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच में एमडी की आपूर्ति श्रृंखला सांगली और सूरत से लेकर यूएई और तुर्की तक फैली, जहां डोला कथित तौर पर अपने सहयोगियों के माध्यम से संचालन का नेतृत्व कर रहा था।
पिछले साल अधिकारियों ने इंटरपोल की मदद से डोला के बेटे ताहिर और भतीजे मुस्तफा मोहम्मद कुब्बावाला को यूएई से निर्वासित कर दिया, जिससे उसका नेटवर्क कमजोर हो गया। मुंबई के बायकुला इलाके में मध्यमवर्गीय परिवार में 1966 में जन्मा डोला ने कम उम्र में ही अंडरवर्ल्ड में कदम रख दिया। उसकी दोस्ती डॉन छोटा शकील से हुई, जो उस समय दाऊद इब्राहिम की डी-कंपनी का सदस्य था।
#WATCH | Delhi: Close aide of Dawood Ibrahim, Salim Dola, brought to Narcotics Control Bureau (NCB) Headquarters. He was recently apprehended in Istanbul and has now been deported to India. https://t.co/I1y4sZcMQkpic.twitter.com/o5nis69US4
— ANI (@ANI) April 28, 2026
A close aide of Dawood Ibrahim, Salim Dola, has been brought to India. He was deported to India and landed at a technical airport in Delhi earlier today. The deportation was carried out after a coordinated operation by intelligence agencies in collaboration with international…
— ANI (@ANI) April 28, 2026
Union Home Minister Amit Shah tweets, "The Narcotics Control Bureau today made a major breakthrough in securing the return of notorious drug trafficker Mohammad Salim Dola from Turkiye. Under Modi govt's mission to ruthlessly smash drug cartels, our anti-narcotics agencies have… pic.twitter.com/qHbjNtgLLY
— ANI (@ANI) April 28, 2026