ट्रैक्टर-कार में टक्कर, साहिल यादव, हरि सिंह यादव, विनीत यादव, शुभम मोरप्पा और संतोष प्रजापति की मौत, 7 बाराती घायल
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 27, 2026 11:18 IST2026-04-27T10:42:11+5:302026-04-27T11:18:32+5:30
नर्मदापुरमः पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान साहिल यादव (19), हरि सिंह यादव (57), विनीत यादव (22), शुभम मोरप्पा (18) और संतोष प्रजापति (45) के रूप में हुई है। सभी मृतक महेन्द्रबाडी के रहने वाले हैं।

सांकेतिक फोटो
नर्मदापुरमःमध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में रविवार देर रात एक कार के ट्रैक्टर से टकरा जाने से पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सात लोग घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह दुर्घटना जिले के माखननगर थाना अंतर्गत आंचलखेड़ा के पास उस समय हुई, जब एक आदिवासी परिवार की बारात रात को ग्राम माना सीहोर जिले के बुधनी से माखननगर के गांव महेन्द्रबाडी लौट रही थी। माखननगर थाना प्रभारी अनूप कुमार उइके ने बताया कि बारात की एक टवेरा कार सोयाबीन ले जा रहे ट्रैक्टर से टकरा गई।
STORY | Five killed, seven injured in SUV-tractor collision in MP's Narmadapuram
— Press Trust of India (@PTI_News) April 27, 2026
Five persons were killed and seven others injured when an SUV, part of a marriage party, collided with a tractor in Madhya Pradesh's Narmadapuram district in the wee hours of Monday, police said.… pic.twitter.com/K2mViULHx3
उन्होंने कहा कि इस घटना में टवेरा चालक सहित पांच लोगों की मृत्यु हो गई तथा सात बाराती घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान साहिल यादव (19), हरि सिंह यादव (57), विनीत यादव (22), शुभम मोरप्पा (18) और संतोष प्रजापति (45) के रूप में हुई है। सभी मृतक महेन्द्रबाडी के रहने वाले हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।