गुप्तांग पर लगा पैर और मर गया: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर कर दी पति की हत्या, बचने के लिए गढ़ी अजीबोगरीब कहानी

By एस पी सिन्हा | Updated: April 27, 2026 15:43 IST2026-04-27T15:25:53+5:302026-04-27T15:43:12+5:30

इस वारदात को अंजाम देने का आरोप उसकी पत्नी नीलम देवी (28) और उसके प्रेमी पर है। घटना के बाद नीलम ने खुद को बचाने के लिए एक अजीब कहानी गढ़ी। लेकिन पुलिस जांच में उसकी साजिश ज्यादा देर तक छिप नहीं सकी और पूरा मामला खुलकर सामने आ गया।

In Bihar's West Champaran district, a wife, in collusion with her lover, murdered her husband and fabricated a bizarre story to evade detection | गुप्तांग पर लगा पैर और मर गया: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर कर दी पति की हत्या, बचने के लिए गढ़ी अजीबोगरीब कहानी

गुप्तांग पर लगा पैर और मर गया: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर कर दी पति की हत्या, बचने के लिए गढ़ी अजीबोगरीब कहानी

पटना:बिहार में पश्चिम चंपारण जिले के लौरिया थाना क्षेत्र के गोबरौरा पंचायत स्थित मटियरिया बंगाली कॉलोनी से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी और फिर उसे हादसा बताकर बचने की कोशिश की। दरअसल शनिवार देर रात 35 वर्षीय अमित कुमार नमोदास की हत्या कर दी गई। इस वारदात को अंजाम देने का आरोप उसकी पत्नी नीलम देवी (28) और उसके प्रेमी पर है। घटना के बाद नीलम ने खुद को बचाने के लिए एक अजीब कहानी गढ़ी। लेकिन पुलिस जांच में उसकी साजिश ज्यादा देर तक छिप नहीं सकी और पूरा मामला खुलकर सामने आ गया।

बताया जाता है कि पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति अमित कुमार नमोदास (35) की गला घोंटकर हत्या कर दी। रविवार सुबह नीलम ने विलाप करते हुए परिजनों को बताया कि अमित की मौत हो गई है। खुद को बचाने के लिए उसने मनगढ़ंत कहानी रची कि सोते समय उसका पैर अमित के नाजुक(अंडकोष) अंग पर पड़ गया, जिससे उसकी जान चली गई। हालांकि, परिजनों को उसकी बात पर यकीन नहीं हुआ क्योंकि दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था। लेकिन संदेह होने पर लौरिया थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा ने नीलम को हिरासत में लिया। 

पूछताछ के दौरान उसने सच उगल दिया। नीलम ने स्वीकार किया कि उसने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। प्रेमी ने ही उसे नींद की दवा लाकर दी थी, जिसे शनिवार रात उसने अमित के खाने में मिला दिया। अमित के गहरी नींद में सोते ही दोनों ने गला दबाकर उसे मार डाला। एफएसएल टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले में शामिल नीलम के प्रेमी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। 

इधर, परिजनों ने बताया कि अमित और नीलम की शादी नौ साल पहले हुई थी। उनके दो बच्चे (7 वर्षीय पुत्र व 4 वर्षीय पुत्री) हैं। दोनों के बीच अक्सर मारपीट होती थी। करीब चार माह पूर्व बगहा के सेमरा कॉलोनी से आए ससुराल वालों ने दोनों के बीच सुलह कराई थी। अमित का तीन माह पहले हर्निया का ऑपरेशन भी हुआ था। मृतक के भाई सुधम मजूमदार के अनुसार, अमित की शादी करीब 13 वर्ष पहले नीलम देवी से हुई थी और उनके दो बच्चे भी हैं। आरोप है कि बीते एक साल से नीलम का किसी अन्य व्यक्ति के साथ प्रेम संबंध था। करीब छह महीने पहले इस बात की जानकारी परिवार को हुई थी, जिसके बाद घर में काफी विवाद हुआ। उस समय नीलम ने माफी मांग ली थी और मामला शांत हो गया था।

Web Title: In Bihar's West Champaran district, a wife, in collusion with her lover, murdered her husband and fabricated a bizarre story to evade detection

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे