शरीरा थाना क्षेत्र में ‘हर्ष फायरिंग’, 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक, दो खोखे और 14 कारतूस बरामद, बेटे के जनेऊ कार्यक्रम में गुलाबचंद ने की थी...
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 27, 2026 10:33 IST2026-04-27T10:31:12+5:302026-04-27T10:33:09+5:30
वीडियो 24 अप्रैल को ग्राम जजौली निवासी गुलाबचंद के बेटे के जनेऊ कार्यक्रम का है और कार्यक्रम के दौरान गुलाबचंद ने ‘हर्ष फायरिंग’ की थी।

सांकेतिक फोटो
कौशांबीः कौशांबी जिले के पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र में ‘हर्ष फायरिंग’ का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से लाइसेंसी हथियार और कारतूस जब्त किए हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि रविवार को जजौली गांव में ‘हर्ष फायरिंग’ का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ था।
वीडियो का संज्ञान लेते हुए थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। प्रजापत ने बताया कि जांच में सामने आया कि यह वीडियो 24 अप्रैल को ग्राम जजौली निवासी गुलाबचंद के बेटे के जनेऊ कार्यक्रम का है और कार्यक्रम के दौरान गुलाबचंद ने ‘हर्ष फायरिंग’ की थी।
पुलिस ने ‘हर्ष फायरिंग’ में प्रयुक्त 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक, दो खोखे और 14 कारतूस बरामद कर जब्त कर लिए। उन्होंने बताया कि इस संबंध में थाना पश्चिम शरीरा में आरोपी गुलाबचंद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के बाद उसे गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।