लाइव न्यूज़ :

विप्रो के सीईओ थिएरी डेलापोर्ट को वित्त वर्ष 2021 में 87 लाख डॉलर का वेतन पैकेज मिला

By भाषा | Updated: June 10, 2021 23:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 जून विप्रो के सीईओ थिएरी डेलापोर्ट ने वित्त वर्ष 2020-21 में 87 लाख डॉलर (करीब 64.3 करोड़ रुपए) का वेतन पैकेज हासिल किया।

विप्रो ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि डेलापोर्ट को यह वेतन छह जुलाई, 2020 से 31 मार्च, 2021 की अवधि के लिए दिया गया और इसमें एक बारगी नकद, वार्षिक शेयर अनुदान, एक बारगी आरएसयू (सीमित शेयर यूनिट) शामिल हैं।

केपजैमिनी के पूर्व अधिकारी डेलापोर्ट ने छह जुलाई को विप्रो के सीईओ और प्रबंध निदेशक का पद संभाला था। उन्होंने पद पर अबिदाली नीमचवाला की जगह ली।

सूचना के अनुसार डेलापोर्ट को 13.1 लाख डॉलर का वेतन एवं भत्ते (9.6 करोड़ रुपए), 15.4 लाख डॉलर का कमीशन एवं वैरिएबल पे और 51.8 लाख डॉलर के अन्य लाभ दिए गए।

उन्हें इस अवधि में 7,58,719 डॉलर का दीर्घकालीन मुआवजा (विलंबित लाभ) भी दिया गया।

इंफोसिस के सीईओ सलिल पारेख को 2020-21 में 49.68 करोड़ रुपए का वेतन पैकेज जबकि टीसीएस के सीईओ और प्रबंध निदेशक राजेश गोपीनाथ को 20.36 करोड़ रुपए का वेतन पैकेज मिला।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटमैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर पर जीत के बाद कार्रवाई?

भारतTamil Nadu Assembly Eelection 2026: सीएम स्टालिन, एक्टर विजय समेत कई नेताओं और अभिनेताओं ने डाला वोट, देखें तस्वीरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाथी की 'स्पेशल ड्यूटी'? चुनाव के बीच झाड़ग्राम के पोलिंग बूथ के अंदर घुसा हाथी, वोटिंग से पहले मची अफरा-तफरी

क्राइम अलर्टDelhi Rape Case: IRS अधिकारी की बेटी से बलात्कार फिर की हत्या, घरेलू नौकर राहुल मीणा को पुलिस ने दबोचा; केस में चौंकाने वाला खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: जानें 23 अप्रैल को आपके शहर में क्या हैं ईंधन के दाम, OMC ने अपडेट की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार100000 रोजगार, 2.56 लाख करोड़ रुपये का निवेश, 18 बड़ी परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लगाई मुहर

कारोबारजनऔषधि केंद्र पर बेच रहे थे शैंपू-परफ्यूम?, 5000 जुर्माना और ₹20000 का सामान जब्त, नागपुर स्टेशन पर हड़कंप

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना 

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत