लाइव न्यूज़ :

निजता नीति पर सरकार के किसी भी सवाल का जवाब देने को तैयार : व्हॉट्सएप

By भाषा | Updated: January 14, 2021 18:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 जनवरी अपने हालिया निजता नीति बदलावों को लेकर आलोचनाओं के घेरे में आई व्हॉट्सएप ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह इस मुद्दे पर सरकार के किसी भी सवाल का जवाब देने को तैयार है। इसके साथ ही फेसबुक के स्वामित्व वाले मैसेजिंग मंच ने कहा है कि सिग्नल जैसे प्रतिद्वंद्वियों के साथ उसे प्रयोगकर्ताओं का भरोसा जीतने के लिए ‘प्रतिस्पर्धा’ करनी होगी।

पीटीआई-भाषा से साक्षात्कार में व्हॉट्सएप के प्रमुख विल कैथकार्ट ने कहा कि कंपनी भारत के उपयोक्ताओं की निजता और सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध है। साथ ही वह लगातार प्रयोगकर्ताओं को स्पष्ट करेगी कि उनके संदेश ‘एंड-टू-एंड’ कूट रूप में होंगे।

व्हॉट्सएप के प्रतिद्वंद्वी मंचों मसलन सिग्नल और टेलीग्राम के डाउनलोड में हालिया घटनाक्रमों के बीच काफी इजाफा हुआ है। व्हॉट्सएप ने अपनी निजता नीति में बदलाव किया है। इसके तहत कुछ डेटा फेसबुक के साथ साझा किया जाएगा।

कैथकार्ट ने कहा, ‘‘हमें पता है कि जब निजता की बात होगी हमें प्रयोगकर्ताओं के विश्वास के लिए प्रतिस्पर्धा करनी होगी और यह दुनिया के लिए काफी अच्छा होगा। ‘‘लोगों के पास अपनी बातचीत के लिए विकल्प होना चाहिए और उन्हें यह विश्वास होना चाहिए कि उनके ‘चैट’ कोई और नहीं देख सकेगा।

यह पूछे जाने पर कि क्या प्रयोगकर्ता व्हॉट्सएप के प्रतिद्वंद्वी मंचों मसलन सिग्नल और टेलीग्राम की ओर रुख कर रहे हैं, कैथकार्ट ने इसका ना में जवाब दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें लोगों का आभार जताते हैं कि वे व्हॉट्सएप का इस्तेमाल कर रहे हैं और उसपर भरोसा जता रहे हैं। हमारा मानना है कि निजता को लेकर प्रतिस्पर्धा अच्छी है। इससे ऐप को अधिक निजी और सुरक्षित बनाने में मदद मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

क्रिकेटRCB vs LSG: लखनऊ की बल्लेबाजी फिर फेल! RCB को मिला 147 रनों का आसान लक्ष्य

क्रिकेट159 मैच में 193 विकेट?, बांग्लादेश के तेज गेंदबाज रुबेल हुसैन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा

क्रिकेटअब्दुल समद को 0 पर किया आउट और आईपीएल में 100 विकेट पूरे, क्रुणाल पांड्या ने 147 मैच में हासिल की उपलब्धि?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव