लाइव न्यूज़ :

आवाज़ से वीडियो तक: भारतीय स्टार्टअप ‘कोयल’ की उड़ान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 30, 2025 15:43 IST

कोयल आवाज़ से ही जादू करती है,लेकिन अंदाज़ नया है-आवाज़ को तुरंत वीडियो में बदल देना।

Open in App
ठळक मुद्देमुश्किल को आसान बनाने की शुरुआत होती है ‘कोयल’ से।बहन-भाई की जोड़ी ने मिलकर बनाया है Koyal AI.

कभी कहानियां और गीत सिर्फ़ मुंहज़बानी चलते थे- कोई गाता,सुनता और आगे बढ़ाता।फिर आया रेडियो, टीवी और सिनेमा। कहानी कहने का तरीका और भव्य हुआ, लेकिन साथ ही मुश्किल और महंगा भी। आज ज़रा-सा वीडियो बनाने में एडिटर्स और क्रिएटर्स को घंटों क्या कई हफ़्ते लग जाते हैं। इसी मुश्किल को आसान बनाने की शुरुआत होती है ‘कोयल’ से।

बहन-भाई की जोड़ी का सपना

दिल्ली की गौरी और मेहुल एक बहन-भाई की जोड़ी ने मिलकर बनाया है Koyal AI. नाम सुना तो होगा, वही कोयल जो अपनी आवाज़ से सबका दिल जीत लेती है। इस बार भी कोयल आवाज़ से ही जादू करती है, लेकिन अंदाज़ नया है-आवाज़ को तुरंत वीडियो में बदल देना।

आप कोई गीत रिकॉर्ड कीजिए,पॉडकास्ट बनाइए या बस एक छोटा-सा वॉइस नोट बोल दीजिए-और कोयल मिनटों में उससे पूरा वीडियो बना देता है। किरदारों के साथ उनकी मूवमेंट,लिप-सिंक और एनीमेशन सब कुछ तैयार। जहाँ पहले वीडियो एडिटिंग में कई हफ़्ते लग जाते थे, कोयल वही काम मिनटों में कर देता है।

क्यों बनाई कोयल?

क्योंकि दुनिया भर के क्रिएटर्स-छोटे म्यूज़ीशियन, शिक्षक,यूट्यूबर, पॉडकास्टर या बिज़नेस ओनर्स सब एक ही परेशानी से जूझ रहे थे:

वीडियो बनाना महंगा है

टाइम बहुत लगता है

अच्छी आइडिया अक्सर अटक जाती है

गौरी और मेहुल ने सोचा अगर सिर्फ़ आवाज़ है तो कहानी क्यों अटके?उसे उड़ान क्यों न मिले?

2 साल की मेहनत,कई मुश्किलें

दो साल तक लगातार रिसर्च और एक्सपेरिमेंट्स करने के बाद टीम ने सबसे मुश्किल चुनौतियों को सुलझाया:

ऐसे कैरेक्टर्स जो स्वाभाविक लगें

एक ही सीन में कई लोग बातचीत कर सकें

चलते-फिरते कैरेक्टर्स भी लिप-सिंक से बिल्कुल मैच करें

आज कोयल छोटे सोशल मीडिया क्लिप्स से लेकर लंबी वेब सीरीज़ जैसी कहानियां बना सकता है।

भारत के लिए अनोखा क्यों?

दुनिया में AI वीडियो टूल्स पहले से हैं लेकिन भारत में इस स्केल पर और ख़ासतौर से ऑडियो-टू-वीडियो स्टोरीटेलिंग पर कोई प्लेटफ़ॉर्म नहीं है।

कोयल की सबसे बड़ी ताक़त है:

स्पीड (काम मिनटों में)

क्वॉलिटी (प्रोफेशनल वीडियो जैसा)

किफ़ायत (हर क्रिएटर की पहुंच में)

अभी कोयल संगीत कंपनियों,पॉडकास्ट क्रिएटर्स और ओटीटी प्लेटफ़ॉर्म्स के साथ प्रोजेक्ट्स कर रहा है।गानों से लेकर वीडियो सीरीज़ और एजुकेशन टेक तक यह प्लेटफ़ॉर्म आवाज़ और नज़र के बीच का पुल बन रहा है। हर उस इंसान के लिए जिसके पास एक आवाज़ है कोयल उसे वीडियो में बदलकर कहानी कहने की ताक़त देता है।तेज़, आसान और सबकी पहुंच में।

टॅग्स :दिल्लीसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत