लाइव न्यूज़ :

वोडाफोन आइडिया ने एनसीडी धारकों को समय पर भुगतान किया

By भाषा | Updated: December 15, 2021 16:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर कर्ज के बोझ से दबी दूरसंचार कंपनी वोडाफोन आइडिया (वीआईएल) ने गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर (एनसीडी) धारकों को समय पर भुगतान किया है। कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि ये एनसीडी इसी सप्ताह परिपक्व हुए हैं।

वोडाफोन आइडिया ने कहा कि उसने एनसीडी के लिए 13 दिसंबर को भुगतान किया है और कोई वित्तीय चूक नहीं की है। इसी दिन ये बांड परिपक्व हुए हैं।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज को 13 दिसंबर को भेजे पत्र में कंपनी ने कहा कि उसने ब्याज सहित मूल राशि का समय पर भुगतान किया है।

सूत्रों ने बताया कि कंपनी ने ऋणदाताओं को करीब 1,600 करोड़ रुपये की राशि का भुगतान किया है। इसमें से 1,500 करोड़ रुपये की मूल राशि है।

कंपनी पर 30 सितंबर, 2021 तक कुल 1,94,780 करोड़ रुपये का कुल सकल कर्ज था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: LSG की हार के बाद संजीव गोयनका ने क्यों पकड़ी ऋषभ पंत की नाक? वीडियो देख रह जाएंगे दंग

कारोबारGold Rate Today: 23 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,495 प्रति 10 ग्राम

कारोबारसरकारी कर्मचारियों को नहीं मिला मार्च का वेतन?, आररबीआई से मांगे 12,000 करोड़ रुपये?, वित्तीय संकट और बढ़ते कर्ज से परेशान सम्राट सरकार?

कारोबारकौन थे शिव रतन अग्रवाल?, मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया याद?

क्राइम अलर्टDelhi: क्रूरता की सारी हदें पार! रेप और हत्या के बाद शव को घसीटा, तिजोरी खोलने के लिए अपनाई रूह कंपा देने वाली तरकीब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: जानें 23 अप्रैल को आपके शहर में क्या हैं ईंधन के दाम, OMC ने अपडेट की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार100000 रोजगार, 2.56 लाख करोड़ रुपये का निवेश, 18 बड़ी परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लगाई मुहर

कारोबारजनऔषधि केंद्र पर बेच रहे थे शैंपू-परफ्यूम?, 5000 जुर्माना और ₹20000 का सामान जब्त, नागपुर स्टेशन पर हड़कंप

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना