लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी कंपनी ने सिप्ला की अनुषंगी से अधिग्रहण करार रद्द किया

By भाषा | Updated: November 3, 2021 15:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन नवंबर सिप्ला की अनुषंगी इकाई इन्वाजेन फार्मास्युटिकल्स को अमेरिकी कंपनी एवेन्यू थेरेपटिक्स ने वर्ष 2018 में किए गए अधिग्रहण सौदे को निरस्त करने का नोटिस भेजा है।

सिप्ला ने शेयर बाजारों को बुधवार को दी गई सूचना में बताया कि अधिग्रहण करार के दूसरे चरण के निर्धारित समय पर पूरा न हो पाने की वजह से इन्वाजेन को अमेरिकी कंपनी से यह नोटिस मिला है। एवेन्यू थेरेपटिक्स से यह नोटिस मिलने के बाद इन्वाजेन अपने संभावित कदमों की समीक्षा कर रही है।

सिप्ला की अनुषंगी इकाई इन्वाजेन ने नवंबर, 2018 में अमेरिका की औषधि कंपनी एवेन्यू थेरेपटिक्स का करीब 1,560 करोड़ रुपये में अधिग्रहण के लिए पक्का करार किया था। इस अधिग्रहण को दो चरणों में पूरा किया जाना था लेकिन इसका दूसरा चरण तय समय पर पूरा नहीं हो पाया।

सिप्ला के मुताबिक, अमेरिकी कंपनी से अधिग्रहण करार निरस्त करने का नोटिस मिलने के बावजूद एवेन्यू थेरेपटिक्स में इन्वाजेन की मौजूदा शेयरधारिता जारी रहेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

क्रिकेटRCB vs LSG: लखनऊ की बल्लेबाजी फिर फेल! RCB को मिला 147 रनों का आसान लक्ष्य

क्रिकेट159 मैच में 193 विकेट?, बांग्लादेश के तेज गेंदबाज रुबेल हुसैन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा

क्रिकेटअब्दुल समद को 0 पर किया आउट और आईपीएल में 100 विकेट पूरे, क्रुणाल पांड्या ने 147 मैच में हासिल की उपलब्धि?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव