लाइव न्यूज़ :

अपस्टॉक्स ने ग्राहकों को डेटा में सेंध को लेकर सतर्क किया, कहा; कोष, प्रतिभूतियां सुरक्षित

By भाषा | Updated: April 11, 2021 16:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 अप्रैल खुदरा ब्रोकिंग कंपनी अपस्टॉक्स ने अपने ग्राहकों को सुरक्षा में सेंध के लिए सतर्क किया है। उड़ाए गए डाटा में उपभोक्ताओं के संपर्क और अपने ग्राहक को जानिये (केवाईसी) ब्योरा शामिल हो सकता है।

हालांकि, इसके साथ ही कंपनी ने भरोसा दिलाया है कि ग्राहकों का कोष और प्रतिभूतियां पूरी तरह सुरक्षित हैं।

मोबिक्विक, फेसबुक और लिंक्डइन जैसे संगठनों में डेटा में सेंध की खबरों के बीच यह घटनाक्रम सामने आया है।

कंपनी के प्रवक्ता ने ई-मेल से भेजे जवाब में कहा, ‘‘हमारे डाटाबेस तक अनधिकृत पहुंच के दावों का ई-मेल मिलने के बाद हमने एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय साइबर सुरक्षा कंपनी को तीसरे पक्ष की डाटा वेयरहाउस प्रणाली में रखे गए केवाईसी डेटा में सेंध की जांच को कहा है।’’

प्रवक्ता ने कहा कि आज सुबह हैकरों ने हमारे डेटा के नमूने डार्क वेब पर डाले हैं। प्रवक्ता ने कहा कि तुरंत किए गए उपायों के तहत कंपनी ने विशेष रूप से अपने तीसरे पक्ष के वेयरहाउस में कई सुरक्षा कदम उठाए हैं।

प्रवक्ता ने कहा कि सतर्कता बरतते हुए हमने सभी अपस्टॉक्स प्रयोगकर्ताओं के लिए ओटीपी के जरिये सुरक्षित तरीके से पासवर्ड को नए सिरे से ‘सेट’ किया है। अपस्टॉक्स अपने ग्राहकों की सुरक्षा को शीर्ष प्राथमिकता देती है।

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘अपस्टॉक्स के सभी ग्राहकों का कोष और प्रतिभूतियां सुरक्षित हैं। हमने इस घटना की सूचना संबद्ध अधिकारियों को दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टJharkhand: महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ खिलाकर बनाया गया हवस का शिकार, आरोपी दानिश गिरफ्तार

भारतमहिला आरक्षण और परिसीमन का पेंच, आसान पॉइंट्स में समझें पूरा विवाद

भारतलोकसभा में 17 अप्रैल को शाम 4 बजे 3 महत्वपूर्ण विधेयक पर मतदान, जानें किसका पलड़ा भारी?

भारतहिंदी भाषी क्षेत्र में 38.1 से बढ़कर 43.1 प्रतिशत और दक्षिणी राज्यों की सीटें 24 से घटकर 20 प्रतिशत हो जाएंगी?, असदुद्दीन ओवैसी बोले- सरासर गलत?

क्राइम अलर्टVIDEO: सिरफिरे आशिक की खौफनाक करतूत, बेंगलुरु में मॉडल पर जानलेवा हमला, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में