लाइव न्यूज़ :

ट्राई ने स्पेक्ट्रम नीलामी परिचर्चा पत्र पर टिप्पणी जमा करने की समयसीमा बढ़ाई

By भाषा | Updated: December 23, 2021 21:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 दिसंबर दूरसंचार नियामक ट्राई ने 5जी समेत विभिन्न बैंडों में स्पेक्ट्रम नीलामी से संबंधित परिचर्चा पत्र पर लिखित टिप्पणी जमा करने की समयसीमा बढ़ाकर 10 जनवरी 2022 कर दी है।

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा कि लिखित टिप्पणियों की समय सीमा को संबंधित पक्षों के अनुरोध के बाद बढ़ा दिया गया है। इससे पहले यह समय सीमा 28 दिसंबर 2021 थी।

नियामक ने कहा, "ट्राई ने 30 नवंबर, 2021 को 'आईएमटी/5जी के लिए तय फ्रीक्वेंसी बैंड में स्पेक्ट्रम की नीलामी' पर एक परामर्श पत्र जारी किया था।"

इस परामर्श पत्र में लिखित टिप्पणियों और उसके जवाब को जमा करने की अंतिम तिथि 28 दिसंबर 2021 तय की गई थी।

ट्राई ने कहा, "टिप्पणियों को प्रस्तुत करने के लिए समय बढ़ाने के लिए संबंधित पक्षों के अनुरोधों को ध्यान में रखते हुए लिखित टिप्पणियों और उसका जवाब जमा करने की अंतिम तिथि क्रमश: 10 जनवरी 2022 और 24 जनवरी 2022 तक बढ़ाने का निर्णय किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटमैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर पर जीत के बाद कार्रवाई?

भारतTamil Nadu Assembly Eelection 2026: सीएम स्टालिन, एक्टर विजय समेत कई नेताओं और अभिनेताओं ने डाला वोट, देखें तस्वीरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाथी की 'स्पेशल ड्यूटी'? चुनाव के बीच झाड़ग्राम के पोलिंग बूथ के अंदर घुसा हाथी, वोटिंग से पहले मची अफरा-तफरी

क्राइम अलर्टDelhi Rape Case: IRS अधिकारी की बेटी से बलात्कार फिर की हत्या, घरेलू नौकर राहुल मीणा को पुलिस ने दबोचा; केस में चौंकाने वाला खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: जानें 23 अप्रैल को आपके शहर में क्या हैं ईंधन के दाम, OMC ने अपडेट की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार100000 रोजगार, 2.56 लाख करोड़ रुपये का निवेश, 18 बड़ी परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लगाई मुहर

कारोबारजनऔषधि केंद्र पर बेच रहे थे शैंपू-परफ्यूम?, 5000 जुर्माना और ₹20000 का सामान जब्त, नागपुर स्टेशन पर हड़कंप

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना 

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत