लाइव न्यूज़ :

डालर के मुकाबले रुपया पांच पैसे गिरकर 73.84 रुपये पर बंद

By भाषा | Updated: December 22, 2020 16:49 IST

Open in App

मुंबई, 22 दिसंबर अंतर बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को अमेरिकी डालर के मुकाबले रुपया कारोबार की समाप्ति पर पांच पैसे नीचे 73.84 रुपये (अस्थाई) प्रति डालर पर बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजारों में सुधार आने के बाद रुपये की स्थिति में भी शुरुआती गिरावट के बाद कुछ सुधार हुआ।

कारोबार की शुरुआत में डालर के मुकाबले रुपया 73.95 रुपये प्रति डालर पर बोला गया। इसके बाद दिन में कारोबार के दौरान यह ऊंचे में 73.82 रुपये और नीचे में 73.95 रुपये प्रति डालर के दायरे में रहा। अंत में यह 73.84 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ। यह विनिमय दर पिछले दिन के बंद भाव के मुकाबले पांच पैसे नीचे रही।

इससे पहले सोमवार को अमेरिकी डालर के मुकाबले रुपया 23 पैसे की बड़ी गिरावट के साथ दो सप्ताह के निम्न सतर 73.79 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ था।

इस बीच दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के समक्ष उालर की स्थिति को बताने वाला डालर इंडेक्स 0.29 प्रतिशत बढ़कर 90.30 पर रहा।

योरखान बाय बीएनपी पारिबा के शोध विश्लेषक सैफ मुकादम ने कहा, ‘‘ब्रिटेन में कोरोना वायरस का नया रूप सामने आने के बाद बाजार धारणा बुरी तरह प्रभावित हुई। कारोबारियों को आशंका है कि ब्रिटेन में नया कोरोना वायरस सामने आने के बाद यात्रा प्रतिबंध लगेंगे जिससे कि वैश्विक अर्थव्यवस्था में आ रहा सुधार प्रभावित होगा। इसे देखते हुये अगले कुछ कार्यदिवसों के दौरान रुपया 73.40 से 74.25 रुपये प्रति डालर के दायरे में कारोबार कर सकता है।’’

मुकादम ने कहा कि कारोबार की शुरुआत में डालर के मुकाबले रुपया काफी नीचे खुला, लेकिन उसके बाद इसमें सुधार आया और अंत में कारोबार की समाप्ति पर यह पांच पैसे नीचे रहकर बंद हुआ। अमेरिका में सांसदों ने 900 अरब डालर के कोरोनावायरस राहत पैकेज को मंजूरी दे दी। इसके साथ ही 1,400 अरब डालर के पूरे साल के खर्च बिल को भी पास कर दिया। यह बिल अगले साल सितंबर तक के लिये सरकार के खर्चों के लिये पारित किया गया है।

ब्रिटेन और अमेरिका के बाद अब यूरोपीय संघ की दवा एजेंसी ने भी कहा है कि फाइजर- बायोएनटेक द्वारा विकसित टीका सुरक्षित है और यह कोविउ- 19 के खिलाफ प्रभीवी भी है। इसके साथ ही यूरोपीय संघ प्राधिकरणों के लिये भी टीके का इस्तेमाल करने का रास्ता खुल गया है।

इस बीच वैश्विक बाजार में कच्चे तेल का ब्रेंट वायदा भाव 1.37 प्रतिशत घटकर 50.21 डालर प्रति बैरल पर बोला गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

क्रिकेटRCB vs LSG: लखनऊ की बल्लेबाजी फिर फेल! RCB को मिला 147 रनों का आसान लक्ष्य

क्रिकेट159 मैच में 193 विकेट?, बांग्लादेश के तेज गेंदबाज रुबेल हुसैन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा

क्रिकेटअब्दुल समद को 0 पर किया आउट और आईपीएल में 100 विकेट पूरे, क्रुणाल पांड्या ने 147 मैच में हासिल की उपलब्धि?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव