लाइव न्यूज़ :

सरकार ने कहा कि खाद्य तेल कीममें कम हो रही हैं, कुछ मामलों में 20 प्रतिशत तक की गिररावट

By भाषा | Updated: June 16, 2021 21:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 जून सरकार ने बुधवार को कहा कि पिछले एक महीने में खाद्य तेल की कीमतों में गिरावट आना शुरू हो गई है और कुछ मामलों में तो यह लगभग 20 प्रतिशत तक घटी है।

भारत द्वारा घरेलू मांग को पूरा करने के लिए काफी मात्रा में खाद्य तेलों का आयात करने की बात को रखते हुए, केंद्र ने कहा कि वह देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए ‘‘मध्य और दीर्घकालिक उपायों की श्रृंखला’’ पर काम कर रही है।

एक सरकारी बयान में कहा गया है, ‘‘भारत में खाद्य तेल के विभिन्न प्रकार के तेलों की कीमतों में गिरावट का रुख दिख रहा है। उपभोक्ता मामलों के विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पिछले महीने के मुकाबले खाद्य तेलों की कीमतों में कमी आ रही है।’’

बयान में कहा गया है कि कुछ मामलों में, गिरावट लगभग 20 प्रतिशत तक है, जैसा कि मुंबई में दिखता है।

सरकार ने उदाहरण देते हुए कहा कि पॉम तेल की कीमत सात मई को 142 रुपये प्रति किलोग्राम थी और अब यह 19 फीसदी की गिरावट के साथ 115 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है।

इसी तरह, सूरजमुखी तेल की कीमत 16 प्रतिशत गिरकर 157 प्रति किलोग्राम रह गई है, जो 5 मई को 188 रुपये प्रति किलोग्राम थी।

सोया तेल की कीमत 20 मई को 162 रुपये प्रति किलोग्राम थी और अब मुंबई में यह घटकर 138 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई है।

बयान में कहा गया है, ‘‘सरसों के तेल के मामले में, 16 मई, 2021 को कीमत 175 रुपये प्रति किलोग्राम थी। अब, यह घटकर 157 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई है, जो लगभग 10 प्रतिशत की गिरावट है।’’

मूंगफली तेल की कीमत जो 14 मई को 190 रुपये प्रति किलो थी, वह घटकर 174 रुपये प्रति किलो रह गई है।

वनस्पति की कीमत दो मई को 154 रुपये प्रति किलोग्राम से आठ प्रतिशत घटकर 141 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई है।

बयान में कहा गया है, ‘‘खाद्य तेल की कीमतों में घट बढ़ के कई कारण हैं जिसमें अंतरराष्ट्रीय कीमतों, घरेलू उत्पादन के स्तर जैसे कारकों का भी योगदान होता है।

इसमें कहा गया है, ‘‘चूंकि घरेलू खपत और उत्पादन के बीच का अंतर अधिक है, इसलिए भारत को बड़ी मात्रा में खाद्य तेल का आयात करना पड़ता है।’’

सरकार ने कहा कि वह इस मुद्दे को स्थायी आधार पर हल करने के लिए वह मध्य और दीर्घकालिक उपायों की एक श्रृंखला पर काम कर रही है।

बयान में कहा गया है, ‘‘ये उपाय भारत को खाद्य तेलों के मामले में आत्मनिर्भर बनने में योगदान देंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

क्रिकेटRCB vs LSG: लखनऊ की बल्लेबाजी फिर फेल! RCB को मिला 147 रनों का आसान लक्ष्य

क्रिकेट159 मैच में 193 विकेट?, बांग्लादेश के तेज गेंदबाज रुबेल हुसैन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा

क्रिकेटअब्दुल समद को 0 पर किया आउट और आईपीएल में 100 विकेट पूरे, क्रुणाल पांड्या ने 147 मैच में हासिल की उपलब्धि?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव