लाइव न्यूज़ :

भारतीय स्टेट बैंक ने आवास ऋण पर ब्याज घटा कर 6.70 प्रतिशत की

By भाषा | Updated: May 1, 2021 16:53 IST

Open in App

मुंबई, एक मई भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने शनिवार को कहा कि उसने आवास ऋण पर ब्याज की दर घटा कर 6.70 प्रतिशत कर दी है।

बैंक ने एक विज्ञप्ति में कहा है कि 30 लाख रुपये तक के कर्ज पर ब्याज की दर वार्षिक 6.70 प्रतिशत तथा 30 लाख रुपये से 75 लाख रुपये तक के कर्ज पर ब्याज की दर 6.95 प्रतिशत होगी। बैंक ने इससे ऊपर के कर्ज पर ब्याज 7.05 प्रतिशत रखी है।

एसबीआई के प्रबंध निदेशक सीएस सेट्टी ने कहा उनके बैंक के आवास ऋण पर ब्याज कम करने से उपभोक्तओं के लिए कर्ज लेना आसान होगा क्योंकि इससे कर्ज की सामान मासिक किश्त (ईएमआई) घटेगी।

बैंक ने कहा है कि महिलाओं के लिए ब्याज पर 0.05 प्रतिशत की रियायत दी जाएगी।

इसी तरह योनो ऐप के जरिए कर्ज का आवेदन करने वालों को 0.05 प्रतिशत की अतिरिक्त रियायत दी जाएगी।

बैंक 31 मार्च 2021 तक आवास कर्ज पर 6.70 प्रतिशत की पेशकश कर रहा था। पहली अप्रैल से उसने पुरानी 6.95 प्रतिशत की दर बहाल कर दी थी।

आवास ऋण बाजार में एसबीआई का हिस्सा 34 प्रतिशत है और उसने कुल पांच लाख करोड़ रुपये से अधिक का आवास ऋण दे रखा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टJharkhand: महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ खिलाकर बनाया गया हवस का शिकार, आरोपी दानिश गिरफ्तार

भारतमहिला आरक्षण और परिसीमन का पेंच, आसान पॉइंट्स में समझें पूरा विवाद

भारतलोकसभा में 17 अप्रैल को शाम 4 बजे 3 महत्वपूर्ण विधेयक पर मतदान, जानें किसका पलड़ा भारी?

भारतहिंदी भाषी क्षेत्र में 38.1 से बढ़कर 43.1 प्रतिशत और दक्षिणी राज्यों की सीटें 24 से घटकर 20 प्रतिशत हो जाएंगी?, असदुद्दीन ओवैसी बोले- सरासर गलत?

क्राइम अलर्टVIDEO: सिरफिरे आशिक की खौफनाक करतूत, बेंगलुरु में मॉडल पर जानलेवा हमला, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में