लाइव न्यूज़ :

Share market: सेंसेक्स रिकार्ड ऊंचाई से आया नीचे, 68 अंक टूटा

By भाषा | Updated: November 26, 2019 16:39 IST

नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी रिकार्ड 12,132.45 अंक से नीचे आ गया और 36.05 अंक यानी 0.30 प्रतिशत की गिरावट के साथद 12,037.70 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक लाभ में भारती एयरटेल रही।

Open in App
ठळक मुद्देसेंसेक्स मंगलवार को रिकार्ड ऊंचाई से नीचे आ गया और 68 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ।वैश्विक बाजारों में मिले-जुले रुख के बीच निवेशकों की मुनाफावसूली से बाजार नीचे आया।

बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स मंगलवार को रिकार्ड ऊंचाई से नीचे आ गया और 68 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ। वैश्विक बाजारों में मिले-जुले रुख के बीच निवेशकों की मुनाफावसूली से बाजार नीचे आया। कारोबार के दौरान 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स एक समय 41,120.28 अंक तक चला गया था। हालांकि अंत में यह 67.93 अंक यानी 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 40,821.30 अंक पर बंद हुआ।

नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी रिकार्ड 12,132.45 अंक से नीचे आ गया और 36.05 अंक यानी 0.30 प्रतिशत की गिरावट के साथद 12,037.70 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक लाभ में भारती एयरटेल रही। इसमें 4.34 प्रतिशत की गिरावट आयी। उसके बाद क्रमश: पावर ग्रिड (2.26 प्रतिशत), सन फार्मा (1.75 प्रतिशत), महिंद्रा एंड महिंद्रा (1.67 प्रतिशत) और टीसीएस (1.60 प्रतिशत) का स्थान रहा।

वहीं दूसरी तरफ आईसीआईसीआई बैंक 2.26 प्रतिशत, इंडस इंड बैंक 1.46 प्रतिशत, टाटा स्टील 1.17 प्रतिशत और आईटीसी 0.52 प्रतिशत मजबूत हुए। विश्लेशकों के अनुसार हालांकि वृहत आर्थिक आंकड़े अभी सकारात्मक नहीं हुए है और कंपनियों की आय में वृद्धि की गति भी धीमी है, इसके बावजूद निवेशक पर्याप्त नकदी की उपलब्धता, अनबिके मकानों की संख्या में धीरे-धीरे कमी, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में पूंजी डाले जाने जैसी चीजों से उत्साहित हैं।

कारोबारियों के अनुसार उच्च स्तर पर निवेशकों की मुनाफावसूली से शेयर बाजारों में तेजी बरकरार नहीं रह पायी। एशिया के अन्य बाजारों में चीन का शंघाई और जापान का तोक्यो बढ़त में रहा जबकि हांगकांग और दक्षिण कोरिया का सियोल बाजार में गिरावट दर्ज की गयी। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरूआती कारोबार में मिला-जुला रुख रहा। 

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम