लाइव न्यूज़ :

सेबी ने ग्राहक शेयरों को गिरवी रखने जैसे दुरुपयोग रोकने को नया प्रस्ताव पेश किया

By भाषा | Updated: May 10, 2021 22:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 मई पूंजी बाजार नियामक सेबी ने शेयरों को गिरवी रखे जाने के मामले में ग्राहकों के स्तर पर निगरानी और उनको अलग रखे जाने के संबंध में नया प्रस्ताव सार्वजनिक चर्चा के लिए पेश किया है।

सेबी ने प्रस्ताव पर 24 जून तक सुझाव और टिप्पणियां आमंत्रित की हैं।

कारोबारी सदस्यों द्वारा अपने ग्राहकों के शेयरों को गिरवी रखने जैसे दुरुपयोग के मामले सामने आने के बाद सेबी ने यह कदम उठाया है।

सेबी ने प्रतिभूतियों के अलावा अन्य प्रकार के गिरवी मामलों की सूचाना देने और सूचना के इस्तेमाल करने को लेकर एक प्रणाली बनाने का प्रस्ताव किया है।

सेबी ने इस संबंध में एक परिचर्चा पत्र जारी करते हुये कहा कि प्रस्तावित व्यवस्था ग्राहकों की प्रतिभूतियों को दुरुपयोग से बचाने के लिये है।

सेबी का यह प्रस्ताव कार्वी स्टॉक ब्रोकिंग संकट के मद्देनजर सामने आया है जहां कर्ज लेने के एवज में ग्राहकों के शेयरों को अवैध रूप से गिरवी रख दिया गया।

पिछले समय में ऐसे कई मामले सामने आये हैं जब शेयर बाजार में कारोबार करने वाले सदस्यों अथवा क्लीयरिंग सदस्यों ने अपने ग्राहकों की प्रतिभूतियों को गिरवी रख उनका दुरुपयोग किया। यह स्थिति उस समय और खराब हो जाती है जब कारोबारी सदस्य लेनदेन में डिफाल्ट हो जाते हैं।

प्रस्ताव में कहा गया है कि ऐसी स्थिति में निवेशक का न केवल बाजार से विश्वास को झटका लगता है बल्कि शेयर कारोबार के समूचे परिवेश की बदनामी होती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: सिर्फ कांग्रेस ही BJP को हरा सकती है!, राहुल गांधी का बयान वायरल, छिड़ी बहस

क्रिकेटVIDEO: LSG की हार के बाद संजीव गोयनका ने क्यों पकड़ी ऋषभ पंत की नाक? वीडियो देख रह जाएंगे दंग

कारोबारGold Rate Today: 23 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,495 प्रति 10 ग्राम

कारोबारसरकारी कर्मचारियों को नहीं मिला मार्च का वेतन?, आररबीआई से मांगे 12,000 करोड़ रुपये?, वित्तीय संकट और बढ़ते कर्ज से परेशान सम्राट सरकार?

कारोबारकौन थे शिव रतन अग्रवाल?, मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया याद?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: जानें 23 अप्रैल को आपके शहर में क्या हैं ईंधन के दाम, OMC ने अपडेट की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार100000 रोजगार, 2.56 लाख करोड़ रुपये का निवेश, 18 बड़ी परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लगाई मुहर

कारोबारजनऔषधि केंद्र पर बेच रहे थे शैंपू-परफ्यूम?, 5000 जुर्माना और ₹20000 का सामान जब्त, नागपुर स्टेशन पर हड़कंप

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना