लाइव न्यूज़ :

सेल का शुद्ध मुनाफा मार्च तिमाही में 31 फीसदी बढ़ा

By भाषा | Updated: June 11, 2021 11:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 जून सार्वजनिक क्षेत्र की प्रमुख कंपनी सेल ने शुक्रवार को कहा कि 31 मार्च 2021 को समाप्त तिमाही के दौरान उसका समेकित शुद्ध लाभ 31 प्रतिशत बढ़कर 3,469.88 करोड़ रुपये हो गया।

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) ने शेयर बाजार को बताया कि कंपनी ने वित्त वर्ष 2019-20 की जनवरी-मार्च तिमाही के दौरान 2,647.52 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

कंपनी की कुल आय समीक्षाधीन तिमाही के दौरान बढ़कर 23,533.19 करोड़ रुपये हो गई, जो इससे एक साल पहले की समान अवधि में 16,574.71 करोड़ रुपये थी। इस दौरान उसका कुल खर्च 18,829.26 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले 11,682.12 करोड़ रुपये था।

सेल ने बताया कि एकल आधार पर उसका शुद्ध लाभ बीते वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही में 2,725.16 करोड़ रुपये से बढ़कर 3,443.80 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी ने शेयर बाजार को बताया, ‘‘कोविड-19 महामारी के प्रकोप और इसकी रोकथाम के उपायों ने आर्थिक गतिविधियों को बाधित किया, जिसके चलते कंपनी के परिचालन में कमी करनी पड़ी।’’

कंपनी ने आगे कहा कि आर्थिक गतिविधियों के क्रमिक रूप से सामान्य होने के बाद वह सामान्य क्षमता पर काम कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसीएम ममता बनर्जी को झटका, गोपीबल्लभपुर निर्वाचन क्षेत्र से वर्तमान विधायक डॉ. खगेंद्र नाथ महतो भाजपा में शामिल, वीडियो

क्राइम अलर्ट3 नाबालिग बच्चों के सामने मां-पापा को चाकू से वार कर हत्या, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टशादी नहीं हो रही, पोस्टर लगाकर पुलिस अधिकारी बताया?, 26 वर्षीय ऋषिकेश राजू जाधव अरेस्ट

क्रिकेटपहले 15-20 गेंद खेलो और फिर गेंदबाज पर टूट पड़ो?, 101 की पारी खेलने वाले तिलक वर्मा बोले- रोहित भइया की सलाह?

क्राइम अलर्टअलवर में विवाहिता से रेप के बाद दिल्ली पहुंचा राहुल मीणा और अधिकारी की बेटी से रेप कर मार डाला, पुलिस ने किए कई खुलासे

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार100000 रोजगार, 2.56 लाख करोड़ रुपये का निवेश, 18 बड़ी परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लगाई मुहर

कारोबारजनऔषधि केंद्र पर बेच रहे थे शैंपू-परफ्यूम?, 5000 जुर्माना और ₹20000 का सामान जब्त, नागपुर स्टेशन पर हड़कंप

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना 

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत