लाइव न्यूज़ :

भारत में सैवेन-इलेवन के कन्वीनियंस स्टोर चलाएगी रिलायंस रिटेल

By भाषा | Updated: October 7, 2021 12:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात अक्टूबर रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड (आरआरवीएल) ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने भारत में सैवेन-इलेवन के कन्वीनियंस स्टोर (घरेलू जरूरतों के सामान बेचने वाली दुकान) चलाने के लिए उसके साथ एक मास्टर फ्रेंचाइजी समझौता किया है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की रिटेल शाखा आरआरवीएल ने कहा कि पहला सैवेन-इलेवन स्टोर शनिवार को मुंबई के अंधेरी ईस्ट में खुलने के लिए तैयार है।

एक संयुक्त बयान में कहा गया, "आरआरवीएल ने अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी, सैवेन-इंडिया कन्वीनियंस रिटेल लिमिटेड के माध्यम से, भारत में सैवेन-इलेवन स्टोर शुरू करने के लिए सैवेन-इलेवन इंक (एसईआई) के साथ एक मास्टर फ्रेंचाइजी समझौता किया है।"

रिलायंस के एक बयान में कहा गया कि इसके बाद ग्रेटर मुंबई क्षेत्र के प्रमुख इलाकों और वाणिज्यिक क्षेत्रों में तेजी से स्टोर खोले जाएंगे।

इससे दो दिन पहले किशोर बियाणी की अगुवाई वाली फ्यूचर ग्रुप की कंपनी फ्यूचर रिटेल ने कहा था कि उसने स्टोर चलाने के लिए अमेरिकी सुविधा स्टोर ऑपरेटर ब्रांड सैवेन-इलेवन के साथ अपने फ्रेंचाइजी समझौते को समाप्त कर दिया है।

सैवेन-इलेवन स्टोर की शुरुआत के साथ, देश के सबसे बड़े रिटेलर के रूप में आरआरवीएल ने भारतीय ग्राहकों के लिए एक बेहतर खरीदारी अनुभव और आकर्षक मूल्य प्रस्ताव पेश करने की अपनी यात्रा में एक कदम आगे बढ़ाया है।

आरआरवीएल ने कहा कि सैवेन-इलेवन स्टोर का उद्देश्य पेय पदार्थ, स्नैक्स और स्थानीय स्वाद को अपील करने वाले अन्य व्यंजनों की पेशकश के साथ ग्राहकों को खास तरह की सुविधा प्रदान करना है और यह सब किफायती दरों पर एवं स्वच्छता के ऊंचे मानकों को बरकरार रखते हुए किया जाएगा।

घटनाक्रम को लेकर आरआरवीएल की निदेशक ईशा अंबानी ने कहा, "रिलायंस में, हम अपने ग्राहकों को सर्वश्रेष्ठ पेशकश करने पर गर्व करते हैं और हमें भारत में विश्व स्तर के विश्वसनीय कन्वीनियंस स्टोर सैवेन-इलेवन को लाने पर गौरव महसूस हो रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: मोदी का TMC पर तीखा हमला, झालमुरी मैंने खाई, लेकिन TMC को लगी!

क्राइम अलर्टखाकी वर्दी, टोपी, बेल्ट और पुलिस आईडी का इस्तेमाल कर आम लोगों से लूटपाट, सफदर इमाम, लाल बहादुर राम, मोहम्मद आरिफ, राजेंद्र राय और प्रभु लाल शाह अरेस्ट

भारतVIDEO: सिर्फ कांग्रेस ही BJP को हरा सकती है!, राहुल गांधी का बयान वायरल, छिड़ी बहस

क्रिकेटVIDEO: LSG की हार के बाद संजीव गोयनका ने क्यों पकड़ी ऋषभ पंत की नाक? वीडियो देख रह जाएंगे दंग

कारोबारGold Rate Today: 23 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,495 प्रति 10 ग्राम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसरकारी कर्मचारियों को नहीं मिला मार्च का वेतन?, आररबीआई से मांगे 12,000 करोड़ रुपये?, वित्तीय संकट और बढ़ते कर्ज से परेशान सम्राट सरकार?

कारोबारकौन थे शिव रतन अग्रवाल?, मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया याद?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: जानें 23 अप्रैल को आपके शहर में क्या हैं ईंधन के दाम, OMC ने अपडेट की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार100000 रोजगार, 2.56 लाख करोड़ रुपये का निवेश, 18 बड़ी परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लगाई मुहर