लाइव न्यूज़ :

रिजर्व बैंक ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक को अनुसूचित बैंक का दर्जा दिया

By भाषा | Updated: December 9, 2021 18:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ दिसंबर पेटीएम पेमेंट्स बैंक ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक ने उसे अनुसूचित बैंक का दर्जा दे दिया है।

बैंक को भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम, 1934 की दूसरी अनुसूची में शामिल किया गया है तथा मंजूरी से इसे और अधिक वित्तीय सेवाएं एवं उत्पाद पेश करने में मदद मिलेगी।

अनुसूचित बैंक के दर्जे के साथ, पेटीएम पेमेंट्स बैंक नए कारोबारी अवसरों का पता लगा सकता है। इसमें सरकार और अन्य बड़ी कंपनियों द्वारा जारी अनुरोध प्रस्तावों, प्राथमिक नीलामी में भागीदारी शामिल है।

एक बयान के मुतबाकि इसके अलावा, बैंक सीमांत स्थायी सुविधा में भाग ले सकता है और सरकार द्वारा संचालित वित्तीय समावेशन योजनाओं में भागीदारी के लिए पात्र होगा।

पेटीएम पेमेंट्स बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी सतीश कुमार गुप्ता ने कहा, "भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम, 1934 की दूसरी अनुसूची में पेटीएम पेमेंट्स बैंक को शामिल करने से हमें और अधिक नवाचार करने तथा भारत में कम सेवा पाने वाली एवं सेवा से वंचित आबादी के लिए और अधिक वित्तीय सेवाएं तथा उत्पाद पेश करने में मदद मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाथी की 'स्पेशल ड्यूटी'? चुनाव के बीच झाड़ग्राम के पोलिंग बूथ के अंदर घुसा हाथी, वोटिंग से पहले मची अफरा-तफरी

क्राइम अलर्टDelhi Rape Case: IRS अधिकारी की बेटी से बलात्कार फिर की हत्या, घरेलू नौकर राहुल मीणा को पुलिस ने दबोचा; केस में चौंकाने वाला खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: जानें 23 अप्रैल को आपके शहर में क्या हैं ईंधन के दाम, OMC ने अपडेट की लेटेस्ट रेट लिस्ट

भारतBaramati Assembly bye-elections 2026: उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने डाला अपना वोट, बारामती की जनता से की वोटिंग की अपील, देखें तस्वीरें

भारतAssembly Elections 2026: तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में आज वोटिंग, पीएम मोदी ने जनता से की मतदान की अपील

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार100000 रोजगार, 2.56 लाख करोड़ रुपये का निवेश, 18 बड़ी परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लगाई मुहर

कारोबारजनऔषधि केंद्र पर बेच रहे थे शैंपू-परफ्यूम?, 5000 जुर्माना और ₹20000 का सामान जब्त, नागपुर स्टेशन पर हड़कंप

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना 

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत