लाइव न्यूज़ :

पंजाब के मुख्यमंत्री निवेश जुटाने अमेरिकी कॉरपोरेट क्षेत्र के पास पहुंचे

By भाषा | Updated: November 18, 2020 11:59 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 18 नवंबर पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने राज्य में निवेश जुटाने के लिए अमेरिकी कॉरपोरेट क्षेत्र को राज्य की उद्योग और निवेशकों के अनुकूल नीतियों के बारे में बताया।

उन्होंने मंगलवार को अमेरिका-पंजाब निवेशक गोलमेज सम्म्लन 2020 को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए सम्बोधित करते हुए कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण कई महीनों तक लागू लॉकडाउन के बाद पंजाब की अर्थव्यवस्था पटरी पर आ रही है, प्रवासी मजदूर वापस लौटने लगे हैं और उद्योग अपने पैरों पर खड़े हो गए हैं।

सिंह ने कहा कि पंजाब में सरकार ने उद्योग और निवेशकों के अनुकूल नीतियां बनाई हैं।

उन्होंने निवेशकों को राज्य में आमंत्रित करते हुए कहा कि पंजाब की कंपनियों के लिए अमेरिका शीर्ष निर्यात गंतव्य है।

उन्होंने कहा कि 2019-20 में पंजाब का अमेरिका को निर्यात 68.5 करोड़ अमरीकी डालर था, जो राज्य के कुल निर्यात का लगभग 12 प्रतिशत है।

उन्होंने कहा कि पेप्सी और वॉलमार्ट ने पंजाब में अपने भारतीय परिचालन की शुरुआत की और इस समय अमेजन, वॉलमार्ट, क्वार्क, कारगिल, टायसन, श्रेयबर, पेप्सी, कोका कोला सहित 30 से अधिक अमेरिकी कंपनियां राज्य में परिचालन कर रही हैं।

मास्टरकार्ड के सीईओ अजय बंगा के एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने स्वीकार किया कि कृषि विधेयकों को लेकर उनके बीच मतभेद हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हम कॉरपोरेट क्षेत्र के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन किसानों और आढ़तियों (कमीशन एजेंटों) के साथ लंबे समय से चले आ रहे रिश्ते को बचाने के लिए प्रावधान होना चाहिए।’’

उन्होंने कहा कि इस परंपरागत प्रणाली को खत्म करने का कोई भी प्रयास सफल नहीं होगा।

सिंह ने कहा कि कृषि कानूनों के असर को कम करने के लिए उनकी सरकार पंजाब विधानसभा में विधेयक लाई है और उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने भी इस इस मुद्दे को उठाया है।

अमेरिका में भारत के राजदूत तरनजीत सिंह संधू ने कहा कि पंजाब और अमेरिका के बीच कृषि तथा खाद्य प्रसंस्करण, शिक्षा, कपड़ा तथा परिधान, नवीकरणीय ऊर्जा, प्रकाश इंजीनियरिंग, फार्मा और आईटी जैसे कई क्षेत्रों में सहयोग की संभावनाएं हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टJharkhand: महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ खिलाकर बनाया गया हवस का शिकार, आरोपी दानिश गिरफ्तार

भारतमहिला आरक्षण और परिसीमन का पेंच, आसान पॉइंट्स में समझें पूरा विवाद

भारतलोकसभा में 17 अप्रैल को शाम 4 बजे 3 महत्वपूर्ण विधेयक पर मतदान, जानें किसका पलड़ा भारी?

भारतहिंदी भाषी क्षेत्र में 38.1 से बढ़कर 43.1 प्रतिशत और दक्षिणी राज्यों की सीटें 24 से घटकर 20 प्रतिशत हो जाएंगी?, असदुद्दीन ओवैसी बोले- सरासर गलत?

क्राइम अलर्टVIDEO: सिरफिरे आशिक की खौफनाक करतूत, बेंगलुरु में मॉडल पर जानलेवा हमला, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में