लाइव न्यूज़ :

पंजाब के मुख्यमंत्री ने बिजली विभाग के अतिरिक्त कर्मियों को युक्तिसंगत बनाने पर विचार करने को कहा

By भाषा | Updated: June 10, 2021 23:54 IST

Open in App

चंडीगढ़, 10 जून पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव (बिजली) अनुराग अग्रवाल से पंजाब के कुछ हिस्सों में तैनात विभाग के अतिरिक्त कर्मचारियों को युक्तिसंग बनाने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग के मॉडल की समीक्षा करने के लिए कहा।

मुख्यमंत्री ने बिजली विभाग के कामकाज की समीक्षा करते हुए अग्रवाल को सीमाई इलाकों में काम कर रहे शिक्षकों के लिए अलग कैडर का निर्माण करने के तरीके के आधार पर जरूरत के हिसाब से अपने कर्मचारियों की तर्कसंगत तैनाती करने की खातिर एक व्यावहारिक पुनर्गठन नीति का कार्यान्वयन करने का निर्देश दिया।

सिंह ने इसी तरह अग्रवाल से पंजाब राज्य विद्युत निगम लिमिटेड (पीएसपीसीएल) में श्रमबल के उचित इस्तेमाल के लिए अंचल (जोन) के आधार पर नयी भर्ती करने की खातिर तौर तरीके तैयार करने को भी कहा।

उन्होंने विभिन्न विभागों पर बकाया 2,142 करोड़ रुपए के बिजली के बिल को लेकर भी चिंता जतायी। मुख्यमंत्री ने प्रधान वित्त सचिव को इस संबंध में तुरंत भुगतान करने में मदद के लिए संबंधित विभागों को बजटीय आवंटन बढ़ाने का निर्देश दिया।

सिंह ने धान की बुआई के मौजूदा सीजन के दौरान किसानों को आठ घंटे बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पीएसपीसीएल को निर्देश भी दिये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Assembly Eelection 2026: सीएम स्टालिन, एक्टर विजय समेत कई नेताओं और अभिनेताओं ने डाला वोट, देखें तस्वीरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाथी की 'स्पेशल ड्यूटी'? चुनाव के बीच झाड़ग्राम के पोलिंग बूथ के अंदर घुसा हाथी, वोटिंग से पहले मची अफरा-तफरी

क्राइम अलर्टDelhi Rape Case: IRS अधिकारी की बेटी से बलात्कार फिर की हत्या, घरेलू नौकर राहुल मीणा को पुलिस ने दबोचा; केस में चौंकाने वाला खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: जानें 23 अप्रैल को आपके शहर में क्या हैं ईंधन के दाम, OMC ने अपडेट की लेटेस्ट रेट लिस्ट

भारतBaramati Assembly bye-elections 2026: उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने डाला अपना वोट, बारामती की जनता से की वोटिंग की अपील, देखें तस्वीरें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार100000 रोजगार, 2.56 लाख करोड़ रुपये का निवेश, 18 बड़ी परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लगाई मुहर

कारोबारजनऔषधि केंद्र पर बेच रहे थे शैंपू-परफ्यूम?, 5000 जुर्माना और ₹20000 का सामान जब्त, नागपुर स्टेशन पर हड़कंप

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना 

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत