लाइव न्यूज़ :

प्रस्तावित खनन सुधार एक माह में, दो-तीन साल में 500 ब्लॉकों की नीलामी करेगी सरकार : जोशी

By भाषा | Updated: November 15, 2020 14:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 नवंबर केंद्र सरकार की योजना एक महीने में प्रस्तावित खनन सुधार लाने की है। कोयला एवं खान मंत्री प्रह्लाद जोशी ने यह जानकारी देते हुए कहा कि संशोधनों के बाद खनिज ब्लॉकों की नीलामी दो से तीन माह में शुरू होगी।

खान मंत्रालय ने इससे पहले आम लोगों, खनन उद्योग और अन्य अंशधारकों से खान एवं खनिज (विकास एवं नियमन) अधिनियम, 1957 में प्रस्तावित सुधारों पर सुझाव मांगे थे।

जोशी ने पीटीआई-भाषा से साक्षात्कार में कहा, ‘‘हम इन सुधारों को जल्द से जल्द लाना चाहते हैं। एक माह या उससे आगे प्रस्तावित खनन सुधार लाए जाएंगे।’’

उन्होंने कहा कि सरकार को प्रस्तावित सुधारों पर जो सुझाव मिले हैं उनपर गौर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र की योजना अगले दो से तीन साल में कम से कम 500 खनिज ब्लॉकों की नीलामी करने की है।

प्रस्तावित सुधारों के तहत एमएमडीआर कानून के 10ए(2)(बी) तथा 10ए(2)(सी) प्रावधानों में सुधार शामिल है। इससे पुराने समय से अटके 500 संभावित पट्टों (लीज) की नीलामी का रास्ता खुल सकेगा।

धारा 10ए(2)(बी) शुरुआती या संभाव्य लाइसेंसों से संबंधित है। वहीं 10ए(2)(सी) खनन पट्टा देने से संबंधित है।

जोशी ने कहा कि धारा 10ए(2)(बी) और 10ए(2)(सी) को लेकर मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली है, लेकिन वह इसके ब्योरे में नहीं जाना चाहेंगे।

खान मंत्री ने कहा कि केंद्र को खनिज ब्लॉकों की नीलामी से पहले राज्य सरकारों को भरोसे में लेना होगा। उन्होंने कहा कि खान मंत्रालय सिर्फ नीति बनाता है, नीलामी से संबंधित अन्य कामकाज राज्य सरकारों को देखना होता है।

सरकार ने मई में घोषित आत्मनिर्भर भारत पैकेज के तहत खनिज क्षेत्र में निजी निवेश बढ़ाने और अन्य सुधार लाने की घोषणा की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Assembly Eelection 2026: सीएम स्टालिन, एक्टर विजय समेत कई नेताओं और अभिनेताओं ने डाला वोट, देखें तस्वीरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाथी की 'स्पेशल ड्यूटी'? चुनाव के बीच झाड़ग्राम के पोलिंग बूथ के अंदर घुसा हाथी, वोटिंग से पहले मची अफरा-तफरी

क्राइम अलर्टDelhi Rape Case: IRS अधिकारी की बेटी से बलात्कार फिर की हत्या, घरेलू नौकर राहुल मीणा को पुलिस ने दबोचा; केस में चौंकाने वाला खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: जानें 23 अप्रैल को आपके शहर में क्या हैं ईंधन के दाम, OMC ने अपडेट की लेटेस्ट रेट लिस्ट

भारतBaramati Assembly bye-elections 2026: उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने डाला अपना वोट, बारामती की जनता से की वोटिंग की अपील, देखें तस्वीरें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार100000 रोजगार, 2.56 लाख करोड़ रुपये का निवेश, 18 बड़ी परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लगाई मुहर

कारोबारजनऔषधि केंद्र पर बेच रहे थे शैंपू-परफ्यूम?, 5000 जुर्माना और ₹20000 का सामान जब्त, नागपुर स्टेशन पर हड़कंप

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना 

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत