लाइव न्यूज़ :

पावर ग्रिड ने नगालैंड में ऑक्सीजन संयंत्र को भरोसेमंद बिजली आपूर्ति के लिये ट्रांसफार्मर चालू किया

By भाषा | Updated: May 24, 2021 16:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 मई सार्वजनिक क्षेत्र की महारत्न कंपनी पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लि. (पीजीसीआईएल) ने नगालैंड में ऑक्सीजन संयंत्र और आसपास के क्षेत्रों को निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिये राज्य के दीमापुर स्थित रेफरल अस्पताल सब-स्टेशन में उच्च क्षमता का ट्रांसफार्मर चालू किया है।

बिजली मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘पावरग्रिड अपने ट्रांसमिशन नेटवर्क के माध्यम से महामारी के दौरान विश्वसनीय बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सक्रियता से काम कर रही है। बिजली आपूर्ति व्यवधानों को कम करने तथा नगालैंड के एक मात्र ऑक्सीजन संयंत्र को पर्याप्त बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए नगालैंड के विद्युत विभाग ने पावरग्रिड से दीमापुर स्थित रेफरल अस्पताल सब-स्टेशन पर 10 मेगा वोल्ट एम्पेयर (एमवीए) ट्रांसफार्मर चालू करने का आग्रह किया था।’’

बयान के अनुसार, ‘‘इस पर कदम उठाते हुए पावरग्रिड की टीम ने दो दिनों के अंदर सफलतापूर्वक 22 मई, 2021 को को शाम 7.30 बजे ट्रांसफार्मर चालू कर दिया। इससे ऑक्सीजन संयंत्र तथा निकटवर्ती क्षेत्रों को विश्वसनीय रूप से बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित होगी।’’

पावरग्रिड द्वारा 33/11 केवी रेफरल अस्पताल नगालैंड में नया ट्रांसफार्मर चालू किए जाने से नगा यूनाइटेड गांव स्थित बीएमए के तरल ऑक्सीजन संयंत्र के लिये विद्युत प्रणाली की विश्वसनीयता बढ़ेगी जो पहले 5 एमवीए ट्रांसफार्मर से चल रही थी।

ट्रांसफार्मर को चालू होने से सब-स्टेशन के 11 केवी के सब-स्टेशन के रोंगेमी फीडर के माध्यम से ऑक्सीजन संयंत्र को दिन-रात गुणवत्तापूर्ण और भरोसेमंद बिजली उपलब्ध होगी।

यह कार्य पावरग्रिड के इंजीनियरों ने लॉकडाउन के दौरान कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए पूर्वोत्तर क्षेत्र विद्युत सुधार परियोजना (एनईआरपीएसआईपी) के तहत किया। यह परियोजना विद्युत मंत्रालय की केंद्रीय योजना है जिसका उद्देश्य देश के पूर्वोत्तर क्षेत्र के आथिक विकास को गति प्रदान करना है।

योजना छह लाभार्थी पूर्वोत्तर राज्यों- असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड तथा त्रिपुरा- के सहयोग से पावरग्रिड के माध्यम से लागू की जा रही है। परियोजना का मुख्य उद्देश्य पूर्वोत्तर क्षेत्र के संपूर्ण आर्थिक विकास और पूर्वोत्तर क्षेत्र के राज्यों के अंतर्गत पारेषण तथा वितरण ढांचा को मजबूत बनाना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसीएम ममता बनर्जी को झटका, गोपीबल्लभपुर निर्वाचन क्षेत्र से वर्तमान विधायक डॉ. खगेंद्र नाथ महतो भाजपा में शामिल, वीडियो

क्राइम अलर्ट3 नाबालिग बच्चों के सामने मां-पापा को चाकू से वार कर हत्या, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टशादी नहीं हो रही, पोस्टर लगाकर पुलिस अधिकारी बताया?, 26 वर्षीय ऋषिकेश राजू जाधव अरेस्ट

क्रिकेटपहले 15-20 गेंद खेलो और फिर गेंदबाज पर टूट पड़ो?, 101 की पारी खेलने वाले तिलक वर्मा बोले- रोहित भइया की सलाह?

क्राइम अलर्टअलवर में विवाहिता से रेप के बाद दिल्ली पहुंचा राहुल मीणा और अधिकारी की बेटी से रेप कर मार डाला, पुलिस ने किए कई खुलासे

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार100000 रोजगार, 2.56 लाख करोड़ रुपये का निवेश, 18 बड़ी परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लगाई मुहर

कारोबारजनऔषधि केंद्र पर बेच रहे थे शैंपू-परफ्यूम?, 5000 जुर्माना और ₹20000 का सामान जब्त, नागपुर स्टेशन पर हड़कंप

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना 

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत