लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री गुजरात में होने वाले निवेशक सम्मेलन को करेंगे संबोधित

By भाषा | Updated: August 11, 2021 23:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 अगस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को गुजरात में होने जा रहे निवेशक सम्मेलन को वीडियो कांफ्रेन्स के जरिये संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने बुधवार को एक बयान में कहा कि स्वैच्छिक वाहन आधुनिकीकरण कार्यक्रम या वाहन कबाड़ नीति के तहत वाहन को कबाड़ में बदलने के बुनियादी ढांचे की स्थापना के लिए निवेश आमंत्रित करने को लेकर इस निवेशक शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।

इसमें एक एकीकृत कबाड़ केंद्र के विकास के लिए अलंग में ‘शिप ब्रेकिंग’ उद्योग के साथ तालमेल पर भी गौर किया जाएगा।

सम्मेलन का आयोजन सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय तथा गुजरात सरकार कर रही है।

गांधीनगर में आयोजित इस सम्मेलन में संभावित निवेशकों, उद्योग विशेषज्ञों के अलावा केंद्र एवं राज्यों के संबंधित प्रतिनिधि शामिल होंगे।

बयान के अनुसार इस मौके पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी तथा गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी उपस्थित रहेंगे।

वाहन कबाड़ नीति का उद्देश्य पर्यावरण के अनुकूल और सुरक्षित तरीके से अनुपयुक्त और प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों को चरणबद्ध तरीके से उपयोग से हटाने के लिए ढांचागत सुविधाओं को खड़ा करना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: सिर्फ कांग्रेस ही BJP को हरा सकती है!, राहुल गांधी का बयान वायरल, छिड़ी बहस

क्रिकेटVIDEO: LSG की हार के बाद संजीव गोयनका ने क्यों पकड़ी ऋषभ पंत की नाक? वीडियो देख रह जाएंगे दंग

कारोबारGold Rate Today: 23 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,495 प्रति 10 ग्राम

कारोबारसरकारी कर्मचारियों को नहीं मिला मार्च का वेतन?, आररबीआई से मांगे 12,000 करोड़ रुपये?, वित्तीय संकट और बढ़ते कर्ज से परेशान सम्राट सरकार?

कारोबारकौन थे शिव रतन अग्रवाल?, मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया याद?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: जानें 23 अप्रैल को आपके शहर में क्या हैं ईंधन के दाम, OMC ने अपडेट की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार100000 रोजगार, 2.56 लाख करोड़ रुपये का निवेश, 18 बड़ी परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लगाई मुहर

कारोबारजनऔषधि केंद्र पर बेच रहे थे शैंपू-परफ्यूम?, 5000 जुर्माना और ₹20000 का सामान जब्त, नागपुर स्टेशन पर हड़कंप

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना