लाइव न्यूज़ :

गैर-प्रतिस्पर्धी परिवेश की बाधाओं की भरपाई नहीं करती पीएलआई योजना: मारुति चेयरमैन

By भाषा | Updated: June 25, 2021 22:54 IST

Open in App

कोलकाता, 25 जून मारुति सुजुकी के चेयरमैन आर सी भार्गव ने शुक्रवार को कहा कि बड़े पैमाने पर विनिर्माण क्षमता सृजित करने के लिये सरकार उत्पादन आधारित प्रोत्साहन(पीएलआई) योजना लायी है लेकिन यह गैर-प्रतिस्पर्धी कारोबारी माहौल में जो बाधाएं हैं, उनसे होने वाले नुकसान की भरपाई नहीं करती।

उन्होंने उन नीतियों की वकालत की जो घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों के लिए लागत को कम करके विनिर्माण को प्रतिस्पर्धी बनाने में मददगार हो।

भार्गव ने उद्योग मंडल द बंगाल चैंबर के एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘पीएलआई योजना से कुछ क्षेत्रों और उत्पादों को लाभ होगा। लेकिन यह गैर-प्रतिस्पर्धा से जुड़ी बाधाओं की भरपाई नहीं करेगी।’’

सरकार ने वित्त वर्ष 2021-22 के केंद्रीय बजट में 13 क्षेत्रों के लिये 1.97 लाख करोड़ रुपये के व्यय के साथ पीएलआई योजना की घोषणा की थी। इस योजना का मकसद सरकार की आत्मनिर्भर भारत पहल के तहत घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देना है।

एक सवाल के जवाब में, भार्गव ने कहा कि कंपनी नये कारखाने लगाने पर विचार नहीं कर रही क्योंकि पिछले कुछ वर्षों से उद्योग के लिये सीएजीआर (संचयी सालाना वृद्धि दर) दो प्रतिशत से कम है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें केवल गुड़गांव से दूसरी जगह जाने के लिए जगह की तलाश करनी है। गुजरात में कुछ अतिरिक्त जमीन है।’’ हालांकि उन्होंने इस बारे में विस्तार से कुछ नहीं कहा।

पश्चिम बंगाल में उद्योग के पुनररूद्धार के संदर्भ में उन्होंने कहा कि निवेश आकर्षित करने के लिए राजनीतिक और प्रशासनिक इच्छाशक्ति होनी चाहिए और यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि लागत प्रतिस्पर्धी हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

क्रिकेटRCB vs LSG: लखनऊ की बल्लेबाजी फिर फेल! RCB को मिला 147 रनों का आसान लक्ष्य

क्रिकेट159 मैच में 193 विकेट?, बांग्लादेश के तेज गेंदबाज रुबेल हुसैन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा

क्रिकेटअब्दुल समद को 0 पर किया आउट और आईपीएल में 100 विकेट पूरे, क्रुणाल पांड्या ने 147 मैच में हासिल की उपलब्धि?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव