लाइव न्यूज़ :

पेप्सिको इंडिया ने कारगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि के रूप में सीमित संस्करण के कैन पेश किए

By भाषा | Updated: July 26, 2021 18:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 जुलाई खाद्य और पेय क्षेत्र की अग्रणी कंपनी पेप्सिको इंडिया ने सोमवार को कहा कि उसने कारगिल दिवस पर भारत के बहादुर जवानों को श्रद्धांजलि के रूप में सीमित संस्करण के कैन पेश किए हैं।

पेप्सिको इंडिया ने एक बयान में कहा कि सीमित संस्करण के कैन कैप्टन विक्रम बत्रा की कहानी से प्रेरित हैं, जिन्हें कारगिल के ‘शेरशाह’ के नाम से जाना जाता है, जिन्होंने कंपनी के स्लोगन ‘ये दिल मांगे मोर’ को ‘‘अपने मिशन की सफलता को दर्शाने के लिए चुनकर अमर’’ कर दिया।

बयान में आगे कहा गया, ‘‘सीमित संस्करण के कैन में एक क्यूआर कोड भी होता है, जिसके माध्यम से उपभोक्ता कैप्टन विक्रम बत्रा को पेप्सी की ओर से हार्दिक श्रद्धांजलि देख सकेंगे।’’

इस श्रद्धांजलि में कारगिल शहीद के जुड़वां भाई विशाल बत्रा ने अपने भाई के जीवन और उनकी वीरता की कहानी को याद किया है।

पेप्सिको इंडिया के प्रवक्ता ने कहा कि ‘ये दिल मांगे मोर’ वाक्यांश जो हमेशा पेप्सी का पर्याय रहा है, ने तब एक नया अर्थ लिया, जब कैप्टन बत्रा ने इन पंक्तियों को बोला।

कंपनी ने कहा कि सीमित संस्करण अगस्त में चुनिंदा ई-कॉमर्स मंच के जरिए उपलब्ध होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

क्रिकेटRCB vs LSG: लखनऊ की बल्लेबाजी फिर फेल! RCB को मिला 147 रनों का आसान लक्ष्य

क्रिकेट159 मैच में 193 विकेट?, बांग्लादेश के तेज गेंदबाज रुबेल हुसैन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा

क्रिकेटअब्दुल समद को 0 पर किया आउट और आईपीएल में 100 विकेट पूरे, क्रुणाल पांड्या ने 147 मैच में हासिल की उपलब्धि?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव