लाइव न्यूज़ :

संसदीय समिति ने एफडीआई के 205 लंबित प्रस्तावों पर जल्द फैसला लेने को कहा

By भाषा | Updated: March 17, 2021 19:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 मार्च एक संसदीय समिति ने उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) से सिफारिश की है कि एफडीआई के 205 लंबित प्रस्तावों के जल्द निपटान के लिए संबंधित मंत्रालयों द्वारा जरूरी कदम उठाए जाएं।

वाणिज्य पर विभागों से संबंधित संसद की स्थायी समिति की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड (एफआईपीबी) को खत्म किए जाने के बाद आए 676 प्रस्तावों में 471 प्रस्तावों (एफआईपीबी से स्थानांतरित 99 प्रस्तावों सहित) को 15 फरवरी, 2021 तक निपटाया जा चुका है।

इस समिति ने उम्मीद जताई है कि शेष 205 लंबित एफडीआई प्रस्तावों को संबंधित मंत्रालयों/ विभागों द्वारा जल्द से जल्द निपटाया जाएगा।

समिति ने कहा कि डीपीआईआईटी को भारत को निवेश के लिए एक आकर्षक स्थान बनाने के लिए उपाए जारी रखने चाहिए।

बौद्धिक संपदा के बारे में रिपोर्ट में कहा गया कि समिति ने विभाग से कहा है कि पेटेंट कार्यालय में सभी स्तरों पर रिक्तियों को जल्द से जल्द भरा जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Assembly Eelection 2026: सीएम स्टालिन, एक्टर विजय समेत कई नेताओं और अभिनेताओं ने डाला वोट, देखें तस्वीरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाथी की 'स्पेशल ड्यूटी'? चुनाव के बीच झाड़ग्राम के पोलिंग बूथ के अंदर घुसा हाथी, वोटिंग से पहले मची अफरा-तफरी

क्राइम अलर्टDelhi Rape Case: IRS अधिकारी की बेटी से बलात्कार फिर की हत्या, घरेलू नौकर राहुल मीणा को पुलिस ने दबोचा; केस में चौंकाने वाला खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: जानें 23 अप्रैल को आपके शहर में क्या हैं ईंधन के दाम, OMC ने अपडेट की लेटेस्ट रेट लिस्ट

भारतBaramati Assembly bye-elections 2026: उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने डाला अपना वोट, बारामती की जनता से की वोटिंग की अपील, देखें तस्वीरें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार100000 रोजगार, 2.56 लाख करोड़ रुपये का निवेश, 18 बड़ी परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लगाई मुहर

कारोबारजनऔषधि केंद्र पर बेच रहे थे शैंपू-परफ्यूम?, 5000 जुर्माना और ₹20000 का सामान जब्त, नागपुर स्टेशन पर हड़कंप

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना 

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत