लाइव न्यूज़ :

विदेशों के ऊंचे भाव से तेल तिलहन बाजार में मजबूती, सरसों, सोयाबीन 13,000 रुपये क्विंटल के दायरे में

By भाषा | Updated: January 10, 2021 17:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 जनवरी दिल्ली तेल तिलहन बाजार में गत सप्ताह विदेशों में ऊंचे भाव बोले जाने और सोयाबीन तेल रहित खल और मूंगफली तेल की निर्यात मांग निकलने से भाव मजबूती में रहे। आवक कम रहने से सरसों तेल मिल डिलीवरी 13,000 रुपये पर मजबूती में टिका रहा जबकि विदेशों के ऊंचे भाव से सोयाबीन तेल मिल डिलीवरी भी 12,900 रुपये क्विंटल के दायरे में बोला गया।

बाजार सूत्रें का कहना है कि विदेशों में सोयाबीन तेल रहित खल (डीओसी) की अच्छी मांग है। विदेशों में भाव ऊंचे चलने से भारतीय डीओसी को भी समर्थन मिल रहा हे। बाजार की स्थिति को देखते हुये किसान भी ऊंचे भाव पर ही माल निकाल रहे हैं। विदेशों में सोयाबीन डीओसी का भाव 520 डालर प्रति टन बोला जा रहा है जो कि 3,700 रुपये क्विंटल तक बैठती है।

विदेशों की मजबूती पाकर देशी तेलों में भी भाव ऊंचे बने रहे। हालांकि, जानकारों का कहना है कि कुछ मामलों में भाव काफी बढ़ा चढ़ाकर बोले जा रहे हैं। सरसों मिल डिलीवरी तेल दादरी सप्ताहांत 13,000 रुपये क्विंटल पर बोली गई। इस लिहाज से कच्ची घानी सरसों तेल थोक में जीएसटी सहित 137 रुपये किलो बैठता है। लीटर में यह भाव 124 रुपये तक बैठता है। इसमें तमाम खर्चे मार्जिन आदि जोड़ने के बाद बाजार में यह 140- 145 रुपये लीटर तक बिक सकता है, लेकिन कुछ मामलों में 170- 180 रुपये लीटर तक भाव बोला जा रहा है जो कि बाजार की स्थिति को ध्यान में रखते हुये ठीक नहीं है। सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिये।

कच्चे पॉम तेल का भाव भी एक सप्ताह पहले के मुकाबले 130 रुपये क्विंटल बढ़ गया। विदेशों में इसका भाव 400 रुपये क्विंटल तक बढा है। कच्चा पॉम एक्स कांडला गत सप्ताहांत 9,980 रुपये क्विंटल रहा जबकि एक सप्ताह पहले भाव 9,850 रुपये तक बोला गया था।

मूंगफली तेल मिल डिलीवरी गत सपताहांत 14,000 रुपये क्विंटल पर मजबूती में रहा। साबुत मूंगफली की मांग अधिक रहने और मूंगफली तेल की निर्यात मांग जारी रहने से किसानों से नेफेड को भी मूंगफली की कम बिक्री की। यही स्थिति सरसों में भी बनी है। किसान केवल ऊंचे भाव पर ही माल निकाल रहे हैं। डेढ- दो महीने बाद ही नई सरसों बाजार में आयेगी इसलिये सरसों 42 प्रतिशत कंडीशन का भाव सप्ताहांत 6,575- 6,600 रुपये क्विंटल पर ऊंचा रहा।

तेल तिलहन बाजार के जानकारों का कहना है कि सरकार को देश में तिलहन उत्पादन बढ़ाने पर पूरा ध्यान देना चाहिये। आयातित तेलों पर निर्भरता कम करने के लिये घरेलू उत्पादन बढ़ाना जरूरी है। कुछ ही समय बाद हरियाणा, पंजाब और दक्षिण के राज्यों में सूरजमुखी की बिजाई शुरू होने वाली है इसके लिये किसानों को प्रोत्साहन दिया जाना चाहिये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

क्रिकेटRCB vs LSG: लखनऊ की बल्लेबाजी फिर फेल! RCB को मिला 147 रनों का आसान लक्ष्य

क्रिकेट159 मैच में 193 विकेट?, बांग्लादेश के तेज गेंदबाज रुबेल हुसैन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा

क्रिकेटअब्दुल समद को 0 पर किया आउट और आईपीएल में 100 विकेट पूरे, क्रुणाल पांड्या ने 147 मैच में हासिल की उपलब्धि?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव