लाइव न्यूज़ :

नेस्ले इंडिया शुद्ध लाभ पांच प्रतिशत बढ़कर 617 करोड़ रुपये, बिक्री 9.63 प्रतिशत बढ़ी

By भाषा | Updated: October 19, 2021 18:03 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 अक्टूबर प्रमुख एफएमसीजी कंपनी नेस्ले इंडिया लिमिटेड ने मंगलवार को कहा कि घरेलू बाजार में तेजी के चलते सितंबर, 2021 में समाप्त तीसरी तिमाही के लिए उसका शुद्ध लाभ 5.15 प्रतिशत बढ़कर 617.37 करोड़ रुपये हो गया।

गौरतलब है कि कंपनी जनवरी-दिसंबर के वित्त वर्ष का अनुसरण करती है।

नेस्ले इंडिया ने शेयर बाजार को बताया कि उसने एक साल पहले इसी अवधि में 587.09 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था।

कंपनी ने बताया कि समीक्षाधीन अवधि में उसकी शुद्ध बिक्री 9.63 प्रतिशत बढ़कर 3,864.97 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 3,525.41 करोड़ रुपये थी।

नेस्ले इंडिया के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक सुरेश नारायणन ने कहा कि इस तिमाही में एक बार फिर सभी श्रेणियों में घरेलू बिक्री में मूल्य के हिसाब से वृद्धि दोहरे अंकों में रही।

नेस्ले इंडिया ने कहा की इस दौरान घरेलू बिक्री में 10.1 फीसदी की वृद्धि हुई, जबकि निर्यात बिक्री में 1.30 प्रतिशत का इजाफा हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

क्रिकेटRCB vs LSG: लखनऊ की बल्लेबाजी फिर फेल! RCB को मिला 147 रनों का आसान लक्ष्य

क्रिकेट159 मैच में 193 विकेट?, बांग्लादेश के तेज गेंदबाज रुबेल हुसैन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा

क्रिकेटअब्दुल समद को 0 पर किया आउट और आईपीएल में 100 विकेट पूरे, क्रुणाल पांड्या ने 147 मैच में हासिल की उपलब्धि?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव