लाइव न्यूज़ :

नगालैंड ने खराब दूरसंचार नेटवर्क को लेकर केंद्र से की शिकायत

By भाषा | Updated: March 17, 2021 19:39 IST

Open in App

कोहिमा, 17 मार्च नगालैंड सरकार ने राज्य में मोबाइल और इंटरनेट कनेक्टिविटी की खराब स्थिति को लेकर केंद्र को पत्र लिखा है तथा संकट को दूर करने के लिये मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

राज्य के योजना और समन्वय मंत्री नेइबा क्रोनू ने केंद्रीय दूरसंचार मंत्री रवि शंकर प्रसाद को लिखे पत्र में कहा है कि नगालैंड में जो मोबाइल सेवा प्रदाता है, उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं है और पिछले कुछ महीनों से कनेक्टिविटी की स्थिति बदतर हुई है।

उन्होंने कहा कि खराब कनेक्टिविटी से समाज के सभी तबकों पर प्रभाव पड़ा है।

मंत्री ने कहा कि छात्रों और शिक्षकों को ‘ऑनलाइन’ पठन-पाठन में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बैंक, डाकघर और परिवहन एजेंसियां भी खराब कनेक्टिविटी से प्रभावित हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘उपयोगकर्ता महत्वपूर्ण फाइल डाउनलोड नहीं कर सकते और न ही सही तरीक से बातचीत कर सकते हैं...इससे दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं।’’

राज्य सरकार ने इस बात को लेकर चिंता जतायी कि लोग इस मामले को लेकर सड़कों पर उतर सकते हैं और विरोध प्रदर्शन कर सकते हैं। अत: केंद्र से इस मामले पर गौर करने और जरूरी कदम उठाने का आग्रह किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: सिर्फ कांग्रेस ही BJP को हरा सकती है!, राहुल गांधी का बयान वायरल, छिड़ी बहस

क्रिकेटVIDEO: LSG की हार के बाद संजीव गोयनका ने क्यों पकड़ी ऋषभ पंत की नाक? वीडियो देख रह जाएंगे दंग

कारोबारGold Rate Today: 23 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,495 प्रति 10 ग्राम

कारोबारसरकारी कर्मचारियों को नहीं मिला मार्च का वेतन?, आररबीआई से मांगे 12,000 करोड़ रुपये?, वित्तीय संकट और बढ़ते कर्ज से परेशान सम्राट सरकार?

कारोबारकौन थे शिव रतन अग्रवाल?, मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया याद?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: जानें 23 अप्रैल को आपके शहर में क्या हैं ईंधन के दाम, OMC ने अपडेट की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार100000 रोजगार, 2.56 लाख करोड़ रुपये का निवेश, 18 बड़ी परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लगाई मुहर

कारोबारजनऔषधि केंद्र पर बेच रहे थे शैंपू-परफ्यूम?, 5000 जुर्माना और ₹20000 का सामान जब्त, नागपुर स्टेशन पर हड़कंप

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना