लाइव न्यूज़ :

मिश्रित खाद्य तेलों में सरसों तेल मिलाने पर मंगलवार से पाबंदी, सरसों तेल निखालिस बिकेगा

By भाषा | Updated: June 7, 2021 23:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात जून विभिन्न स्रोत वाले तेलों से तैयार किए जाने वाले खाद्य वनस्पति तेल (एमएसईवीओ) के उत्पादन व पैकिंग में सरसों तेल को मिलाने पर रोक मंगलवार से प्रभावी हो जाएगी। सरकार की ओर से सोमवार को इस आशय का आदेश जारी किया गया।

इसके अनुसार एमएसईवीओ के उत्पादन में सरसों तेल को मिलाने के बारे में पैकर्स को जो अनुमति अथवा मंजूरी दी गई थी उसे वापस ले लिया गया है। इसके अनुसार अब सरसों तेल को दूसरे स्रोत के खाद्य तेलों के साथ सम्मिश्रित नहीं किया जा सकेगा।

कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के कृषि, सहकारिता और किसान कल्याण विभाग के तहत आने वाले विपणन एवं निरीक्षण निदेशालय ने मिश्रित खाद्य वनस्पति तेल के सभी पैकिंग करने वालों के नयी दिल्ली स्थित क्षेत्रीय कार्यालयों के नाम जारी इस आदेश में कहा गया है कि ‘ बहुस्रोतीय खाद्य वनस्पति तेल के उत्पादन में सरसों तेल के निषेध और बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया है। यह आदेश क्रमश: आठ जून 2021 और एक जुलाई 2021 से अमल में आ जायेगा।’

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) के आठ मार्च 2021 के और एफएसएसएआई की वैज्ञानिक समिति के 29 दिसंबर 2020 के सर्कुलर को सलंग्न करते हुये कहा गया है कि इस अधिसूचना में अब तक मिश्रित खाद्य वनस्पति तेल के तौर पर जाने जाने वाले बहुस्रोतीय खाद्य वनस्पति तेल को परिभाषित किया गया है।

इसमें कहा गया है कि एगमार्क के तहत आने वाली जिंसों को एफएसएसएआई नियमों के अनुपालन की आवश्यकता होती है इसलिये मिश्रित खाद्य वनस्पति तेल (बीईवीओ) के ग्रेडिंग और मार्केटिंग नियम एफएसएसएआई की अधिसूचना के अनुरूप संशोधित माने जायेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

क्रिकेटRCB vs LSG: लखनऊ की बल्लेबाजी फिर फेल! RCB को मिला 147 रनों का आसान लक्ष्य

क्रिकेट159 मैच में 193 विकेट?, बांग्लादेश के तेज गेंदबाज रुबेल हुसैन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा

क्रिकेटअब्दुल समद को 0 पर किया आउट और आईपीएल में 100 विकेट पूरे, क्रुणाल पांड्या ने 147 मैच में हासिल की उपलब्धि?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव