लाइव न्यूज़ :

बाजार नई ऊंचाई पर बंद, सेंसेक्स 123 अंक चढ़ा

By भाषा | Updated: August 5, 2021 16:40 IST

Open in App

मुंबई, पांच अगस्त शेयर बाजारों में बृहस्पतिवार को लगातार चौथे दिन तेजी रही और बीएसई सेंसेक्स 123.07 अंक की मजबूती के साथ नये रिकार्ड स्तर पर बंद हुआ। सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाले रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और आईटीसी में तेजी के साथ बाजार चढ़ा।

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स कारोबार के दौरान 54,717.24 अंक के अबतक के उच्चतम स्तर तक चला गया था। लेकिन अंत में यह 123.07 अंक यानी 0.23 प्रतिशत की बढ़त के साथ 54,492.84 अंक पर बंद हुआ।

इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 35.80 अंक यानी 0.22 प्रतिशत मजबूत होकर नये रिकार्ड स्तर 16,349.60 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में करीब 4 प्रतिशत की तेजी के साथ सर्वाधिक लाभ में भारती एयरटेल का शेयर रहा। इसके अलावा, आईटीसी, टेक महिंद्रा, टाटा स्टील और एचसीएल टेक में भी अच्छी तेजी रही।

दूसरी तरफ, गिरावट वाले शेयरों में भारतीय स्टेट बैंक, इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंस और आईसीआईसीआई बैंक शामिल हैं।

रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति प्रमुख विनोद मोदी ने कहा, ‘‘आईटी और धातु शेयरों में तेजी से घरेलू मानक सूचकांकों में मजबूती बनी रही और वे नई ऊंचाई पर पहुंचे पहुंचे। इसके अलावा, दैनिक उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनियों (एफएमसीजी) और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में तेजी से भी बाजार को समर्थन मिला।’’

उन्होंने कहा कि हालांकि तेजी कोई चौतरफा नहीं रही और मझोले तथा छोटी कंपनियों के शेयरों में मुनाफावसूली देखी गयी। दोनों सूचकांकों (मिडकैप और स्मॉल कैप) में लगातार तीसरे दिन गिरावट रही।

एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई, हांगकांग और सियोल नुकसान में रहे जबकि टोक्यो में तेजी रही। यूरोप के प्रमुख बाजारों में मध्याह्न कारोबार में सकारात्मक रुख रहा।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.72 प्रतिशत की बढ़त के साथ 70.89 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: सिर्फ कांग्रेस ही BJP को हरा सकती है!, राहुल गांधी का बयान वायरल, छिड़ी बहस

क्रिकेटVIDEO: LSG की हार के बाद संजीव गोयनका ने क्यों पकड़ी ऋषभ पंत की नाक? वीडियो देख रह जाएंगे दंग

कारोबारGold Rate Today: 23 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,55,495 प्रति 10 ग्राम

कारोबारसरकारी कर्मचारियों को नहीं मिला मार्च का वेतन?, आररबीआई से मांगे 12,000 करोड़ रुपये?, वित्तीय संकट और बढ़ते कर्ज से परेशान सम्राट सरकार?

कारोबारकौन थे शिव रतन अग्रवाल?, मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया याद?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: जानें 23 अप्रैल को आपके शहर में क्या हैं ईंधन के दाम, OMC ने अपडेट की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार100000 रोजगार, 2.56 लाख करोड़ रुपये का निवेश, 18 बड़ी परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लगाई मुहर

कारोबारजनऔषधि केंद्र पर बेच रहे थे शैंपू-परफ्यूम?, 5000 जुर्माना और ₹20000 का सामान जब्त, नागपुर स्टेशन पर हड़कंप

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना