लाइव न्यूज़ :

गुजरात में एक महीने में कोविड से 30 बैंक कर्मचारियों की जान गई: यूनियन

By भाषा | Updated: April 19, 2021 23:36 IST

Open in App

अहमदाबाद, 19 अप्रैल बैंकों की एक प्रमुख कर्मचारी यूनियन ने दावा किया है कि गुजरात में अब तक 15,000 बैंक कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित हुए है। वहीं दूसरी लहर के दौरान पिछले एक महीने में 30 कर्मचारियों की जान गई है।

मौजूदा स्थिति के मद्देनजर महा गुजरात बैंक कर्मचारी संघ (एमजीबीईए) ने नकदी निकासी के घंटों में कटौती, अतिरिक्त छुट्टियां दिये जाने तथा काम के घंटों में छूट की मांग की है।

ऑल इंडिया बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन से संबद्ध यूनियन ने गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को पत्र लिखकर इस मामले में हस्तक्षेप की अपील की है। मुख्यमंत्री राज्यस्तरीय बैंकिंग समिति (एसएलबीसी) के चेयरमैन भी हैं।

एमजीबीईए ने कहा कि गुजरात में करीब 9,900 बैंक शाखाओं में 50,000 बैंक कर्मचारी कार्यरत हैं।

पत्र में कहा गया है कि इस तरह की रपटों के बाद कि कोविड-19 हवा से फैलता है, बैंक कर्मचारी शाखा परिसर में घुसने या ग्राहकों से बातचीत करने में भी डरने लगे हैं।

यूनियन ने कहा है कि पिछले एक माह के दौरान 30 बैंक कर्मियों की संक्रमण से जान गई है। कई शाखाओं में तो सभी कर्मचारी संक्रमित हो गए हैं।

यूनियन ने रूपाणी से कोविड की दूसरी लहर के मद्देनजर बैंक कर्मचारियों को कुछ छूट देने की मांग की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टJharkhand: महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ खिलाकर बनाया गया हवस का शिकार, आरोपी दानिश गिरफ्तार

भारतमहिला आरक्षण और परिसीमन का पेंच, आसान पॉइंट्स में समझें पूरा विवाद

भारतलोकसभा में 17 अप्रैल को शाम 4 बजे 3 महत्वपूर्ण विधेयक पर मतदान, जानें किसका पलड़ा भारी?

भारतहिंदी भाषी क्षेत्र में 38.1 से बढ़कर 43.1 प्रतिशत और दक्षिणी राज्यों की सीटें 24 से घटकर 20 प्रतिशत हो जाएंगी?, असदुद्दीन ओवैसी बोले- सरासर गलत?

क्राइम अलर्टVIDEO: सिरफिरे आशिक की खौफनाक करतूत, बेंगलुरु में मॉडल पर जानलेवा हमला, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में