लाइव न्यूज़ :

जेएलआर ने भारत में रेंज रोवर स्पोर्ट एसवीआर का नया संस्करण पेश किया, कीमत 2.19 करोड़ रुपये

By भाषा | Updated: June 29, 2021 17:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 जून जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) इंडिया ने मंगलवार को देश में रेंज रोवर स्पोर्ट एसवीआर का एक नया संस्करण पेश किया, जिसकी शोरूम कीमत 2.19 करोड़ रुपये है।

जेएलआर ने एक बयान में कहा कि ये एसयूवी पांच लीटर सुपरचार्ज वी8 पेट्रोल इंजन के साथ है, जो 423 किलोवाट की पावर और 700 एनएम का टॉर्क देता है और 4.5 सेकंड में शून्य से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।

जेएलआर इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक रोहित सूरी ने एक बयान में कहा, ‘‘रेंज रोवर एसवीआर सर्वश्रेष्ठ ब्रिटिश डिजाइन और इंजीनियरिंग के बदौलत एसयूवी में प्रदर्शन और लक्जरी को फिर से परिभाषित करता है। मुझे यकीन है कि रेंज रोवर स्पोर्ट एसयूवी के उत्साही प्रशंसक इस नवीनतम पेशकश को पसंद करेंगे।’’

कंपनी ने बताया कि रेंज रोवर स्पोर्ट एसवीआर अब तक का सबसे तेज, सबसे शक्तिशाली लैंड रोवर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

क्रिकेटRCB vs LSG: लखनऊ की बल्लेबाजी फिर फेल! RCB को मिला 147 रनों का आसान लक्ष्य

क्रिकेट159 मैच में 193 विकेट?, बांग्लादेश के तेज गेंदबाज रुबेल हुसैन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा

क्रिकेटअब्दुल समद को 0 पर किया आउट और आईपीएल में 100 विकेट पूरे, क्रुणाल पांड्या ने 147 मैच में हासिल की उपलब्धि?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव