लाइव न्यूज़ :

भारत नवाचार में दुनिया की अगुवाई करेगा: के गोपालकृष्णन

By भाषा | Updated: December 16, 2021 16:50 IST

Open in App

कोझिकोड, 16 दिसंबर इंफोसिस के सह-संस्थापक के गोपालकृष्णन ने कहा कि इस सदी में विकास का मॉडल उपभोग पर नहीं बल्कि नवाचार पर आधारित होगा और भारत 21वीं सदी में नवाचार में दुनिया का नेतृत्व करेगा।

उन्होंने यहां आईआईएम कोझिकोड में डिजिटल नवाचार एवं परिवर्तन केंद्र (सीडीआईटी) के उद्घाटन समारोह के दौरान यह टिप्पणी की। यह केंद्र उभरती डिजिटल प्रौद्योगिकियों में अंतःविषय अनुसंधान को बढ़ावा देगा और समन्वय स्थापित करेगा।

यहां जारी एक बयान में कहा गया कि इंफोसिस के सह-संस्थापक के गोपालकृष्णन बुधवार को आयोजित उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि थे। समारोह वीडियो कांफ्रेंस के जरिए आयोजित किया गया था।

अपने उद्घाटन भाषण में, गोपालकृष्णन ने इस पहल के लिए आईआईएम कोझिकोड को बधाई दी और आशा व्यक्त की कि उद्योग इस केंद्र की गतिविधियों में एक सक्रिय भागीदार बनेगा क्योंकि यह केंद्र अकादमिक एवं उद्योग गतिविधि दोनों के बीच तालमेल स्थापित करता है।

उन्होंने कहा, "इस सदी में विकास का मॉडल उपभोग पर नहीं बल्कि नवाचार पर आधारित होगा। भारत 21वीं सदी में नवाचार में दुनिया का नेतृत्व करेगा और यह सदी निश्चित रूप से भारत की सदी होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Assembly Eelection 2026: सीएम स्टालिन, एक्टर विजय समेत कई नेताओं और अभिनेताओं ने डाला वोट, देखें तस्वीरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाथी की 'स्पेशल ड्यूटी'? चुनाव के बीच झाड़ग्राम के पोलिंग बूथ के अंदर घुसा हाथी, वोटिंग से पहले मची अफरा-तफरी

क्राइम अलर्टDelhi Rape Case: IRS अधिकारी की बेटी से बलात्कार फिर की हत्या, घरेलू नौकर राहुल मीणा को पुलिस ने दबोचा; केस में चौंकाने वाला खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: जानें 23 अप्रैल को आपके शहर में क्या हैं ईंधन के दाम, OMC ने अपडेट की लेटेस्ट रेट लिस्ट

भारतBaramati Assembly bye-elections 2026: उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने डाला अपना वोट, बारामती की जनता से की वोटिंग की अपील, देखें तस्वीरें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार100000 रोजगार, 2.56 लाख करोड़ रुपये का निवेश, 18 बड़ी परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लगाई मुहर

कारोबारजनऔषधि केंद्र पर बेच रहे थे शैंपू-परफ्यूम?, 5000 जुर्माना और ₹20000 का सामान जब्त, नागपुर स्टेशन पर हड़कंप

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना 

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत