लाइव न्यूज़ :

दक्षिण अफ्रीका में 2020 में वाहनों का सर्वाधिक आयात भारत से हुआ

By भाषा | Updated: May 8, 2021 14:54 IST

Open in App

जोहानीसबर्ग , आठ मई दक्षिण अफ्रीका में 2020 में कोविड19 संकट के बावजूद सबसे अधिक वाहन आयात भारत से किया गया। यह जानकारी वाहन बाजार के बारे में एक ताजा रपट में सामने आयी है।

दक्षिण अफ्रीका के वाहन बाजार के एक मंच आटोमोटिव इंडस्ट्री एक्सपोर्ट काउंसिल की ताजा आटोमोटिव एक्सपोर्ट मैन्यूअल रपट में यह जानकारी दी गयी है। इसमें कहा गया है कि दुनिया के कई प्रतिष्ठित वाहन निर्माताओं ने भारत को प्रवेश श्रेणी और छोटे वाहनों के विनिर्माण के एक प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित कर दिया है।

भारत से दक्षिण अफ्रीका में मंगाए गए अधिकतर वाहन इसी श्रेणी के रहे। इस वर्ग में फाक्सवैगन की छोटी कार पोलो ही है जो 2020 में दक्षिण अफ्रीका में भी बनायी जा रही थी।

रपट के अनुसार भारत से दक्षिण अफ्रीका में 2020 के दौरान 87,953 वाहन मंगाए गए जो देश में आयातित कुल यात्री कारों और हल्के वाणिज्यक वाहनों का 43.2 प्रतिशत था।

पर देश में इस दौरान इस वर्ग में सबसे अधिक बिकने वाले 10 ब्रांडों में 9 स्थानीय रूप से विनिर्मित ब्रांडों के वाहन थे। यहां के लोग पिकअप को चलाना ज्यादा पसंद करते हैं। इसमें वाणिज्यिक और दूर सैर-सपाटे के लिए उपायोगी वाहन -दोनों प्रकार के वाहनों की सुविधा होती है।

महिंद्रा (साउथ अफ्रीका) के मुख्य अधिशासी राजेश गुप्ता ने कहा यह अच्छी खबर है। उन्होंने कहा , ‘ भारत और दक्षिण अफ्रीका के संबंध प्रगाढ़ रह हैं और बढ़ रहे हैं। न केवल दोनों देशों का आपसी व्यापार बढ़ रहा बल्कि दक्षिण अफ्रीका इस महाद्वीप के अन्य बाजारों भारतीय माल के लिए प्रवेशद्वार का काम कर रहा है।

महिंद्रा के पिक-अप वाहनों की गिनती यहां के स्थानीय बाजार में तीन साल से सबसे तेजी से बिकने वाले वाहनों में है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Assembly Eelection 2026: सीएम स्टालिन, एक्टर विजय समेत कई नेताओं और अभिनेताओं ने डाला वोट, देखें तस्वीरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाथी की 'स्पेशल ड्यूटी'? चुनाव के बीच झाड़ग्राम के पोलिंग बूथ के अंदर घुसा हाथी, वोटिंग से पहले मची अफरा-तफरी

क्राइम अलर्टDelhi Rape Case: IRS अधिकारी की बेटी से बलात्कार फिर की हत्या, घरेलू नौकर राहुल मीणा को पुलिस ने दबोचा; केस में चौंकाने वाला खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: जानें 23 अप्रैल को आपके शहर में क्या हैं ईंधन के दाम, OMC ने अपडेट की लेटेस्ट रेट लिस्ट

भारतBaramati Assembly bye-elections 2026: उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने डाला अपना वोट, बारामती की जनता से की वोटिंग की अपील, देखें तस्वीरें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार100000 रोजगार, 2.56 लाख करोड़ रुपये का निवेश, 18 बड़ी परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लगाई मुहर

कारोबारजनऔषधि केंद्र पर बेच रहे थे शैंपू-परफ्यूम?, 5000 जुर्माना और ₹20000 का सामान जब्त, नागपुर स्टेशन पर हड़कंप

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना 

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत