लाइव न्यूज़ :

भारत ने पिछले 40 दिन में 2.76 लाख टन चीनी का निर्यात किया : एआईएसटीए

By भाषा | Updated: November 10, 2021 19:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 नवंबर चीनी मिलों ने मौजूदा विपणन वर्ष के अंतिम 40 दिनों में 2.76 लाख टन चीनी का निर्यात किया है जिसमें अधिकतम निर्यात संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को किया गया। व्यापार निकाय एआईएसटीए ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अखिल भारतीय चीनी व्यापार संघ (एआईएसटीए) ने एक बयान में कहा कि 1.44 लाख टन से अधिक चीनी लदान की प्रक्रिया में है।

इसमें कहा गया है कि चीनी मिलों ने वर्ष 2021-22 के विपणन वर्ष में अब तक बिना सरकारी सब्सिडी के 18 लाख टन चीनी निर्यात करने का अनुबंध किया है।

चीनी विपणन वर्ष अक्टूबर से सितंबर तक चलता है। इस साल चीनी का निर्यात बिना सरकारी सब्सिडी के किया जा रहा है।

एआईएसटीए के अनुसार, चीनी मिलों ने एक अक्टूबर से नौ नवंबर, 2021 तक कुल 2,76,676 टन चीनी का निर्यात किया है।

अब तक किए गए कुल निर्यात में से, सबसे अधिक 1.08 लाख टन चीनी का निर्यात, संयुक्त अरब अमीरात को हुआ है। इसके बाद बांग्लादेश को 52,330 टन, सोमालिया को 24,960 टन और ईरान को 22,646 टन चीनी का निर्यात किया गया है।

एआईएसटीए ने कहा, ‘‘चीनी मिलों के शुरू होने में देरी के कारण 18 लाख टन चीनी के अनुबंध के बावजूद कच्ची चीनी का निर्यात धीमा है।’’

निर्यात ज्यादातर महाराष्ट्र और कर्नाटक की चीनी मिलों से हो रहा है। व्यापार निकाय ने कहा कि श्रीलंका में विदेशी मुद्रा की कठिनाइयां होने के बावजूद वहां 18,290 टन चीनी का निर्यात हुआ।

इसमें कहा गया है कि उत्तर भारत और बिहार में चीनी की मौजूदा कीमत 35,500-37,500 रुपये प्रति टन हैं। इसलिए उत्तर भारत में चीनी मिलों द्वारा निर्यात की जाने वाली चीनी की मात्रा नगण्य है।

विपणन वर्ष 2020-21 के दौरान, भारत ने रिकॉर्ड 72.3 लाख टन चीनी का निर्यात किया था। इसमें से सबसे ज्यादा निर्यात सरकारी सब्सिडी की मदद से किया गया थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टJharkhand: महिला डॉक्टर को नशीला पदार्थ खिलाकर बनाया गया हवस का शिकार, आरोपी दानिश गिरफ्तार

भारतमहिला आरक्षण और परिसीमन का पेंच, आसान पॉइंट्स में समझें पूरा विवाद

भारतलोकसभा में 17 अप्रैल को शाम 4 बजे 3 महत्वपूर्ण विधेयक पर मतदान, जानें किसका पलड़ा भारी?

भारतहिंदी भाषी क्षेत्र में 38.1 से बढ़कर 43.1 प्रतिशत और दक्षिणी राज्यों की सीटें 24 से घटकर 20 प्रतिशत हो जाएंगी?, असदुद्दीन ओवैसी बोले- सरासर गलत?

क्राइम अलर्टVIDEO: सिरफिरे आशिक की खौफनाक करतूत, बेंगलुरु में मॉडल पर जानलेवा हमला, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारधीरेंद्र शास्त्री के नेतृत्व वाली श्री बागेश्वर जन सेवा समिति और शिखर धवन फाउंडेशन ले सकेंगे विदेशी धन?, मोदी सरकार ने 38 गैर सरकारी संगठनों को एफसीआरए पंजीकरण दिया?

कारोबारEPFO Update: उमंग ऐप पर अपना UAN कैसे एक्टिवेट करें? जानें पूरा प्रोसेस

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 16 अप्रैल को क्या रहा तेल का दाम? चेक करें लेटेस्ट अपडेट

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती

कारोबारIncome Tax 2026: आखिरी तारीख से लेकर सही फॉर्म और कैपिटल गेन पर छूट; जानें सबकुछ एक क्लिक में