लाइव न्यूज़ :

वाणिज्य मंत्रालय के सहायता प्रकोष्ठ पर 15 दिन में नीतियों, रियायतों को लेकर 163 पूछताछ की गई

By भाषा | Updated: May 10, 2021 21:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 मई वाणिज्य मंत्रालय द्वारा कोविड- 19 के संकटकाल में शुरू किये गये सहायता प्रकोष्ठ को नीतियों की स्पष्टता, छूट और रियायतों के बारे में 163 निवेदन प्राप्त हुये जिनमें से 78 का समाधान कर लिया गया है। सोमवार को को जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।

वाणिज्य मंत्रालय ने निर्यातकों और आयातकों की विभिन्न समस्याओं और शंकाओं का समाधान करने के लिये इस सहायता प्रकोष्ठ की शुरुआत पिछले महीने की।

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच विदेशी व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने 26 अप्रैल से ‘कोविड- 19 सहायता प्रकोष्ठ’ की शुरुआत की। उसके बाद से ही यह प्रकोष्ठ निर्यातक समुदाय की समस्याओं के बारे में सूचना प्रापत कर रहा है। प्रकोष्ठ व्यापार और उद्योग जगत के समक्ष आने वाली अड़चनों को तेजी से निपटाने में लगा है।

मंत्रालय ने इस संबंध में जारी वक्तव्य में कहा है, ‘‘15 दिन के भीतर ही 163 आग्रह प्राप्त हुये हैं जिनमें नीतियों पर स्पष्टता, समर्थन और छूट आदि के बारे में कहा गया है। इनमें से 78 का पूरी तरह से समाधान कर लिया गया है। इस दौरान प्रमुख मुद्दों को लेकर समन्वय, समाधान किया गया।’’

जिन मुद्दों का समाधान किया गया उनमें भारत में आक्सीजन सिलेंडरों के आयात को लेकर भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) और इस्पात आयात निगरानी प्रणाली (एसआईएमएस) की शर्तों के कारण आ रही दिक्कत का मुद्दा भी शामिल है। इससे अनुपालन बोझ कम होता है और एसआईएमएस पंजीकरण पर दी जाने वाली फीस भी माफ हो जाती है। शिपिंग बिलों के रिजर्व बेंक से जुड़े मुद्दे, और कर्नाटक में लॉकडाउन का गार्मेंट विनिर्माण उद्योग पर पड़ने वाले असर के बारे में जानकारी मांगी गई।

कुछ उद्योगों द्वारा औद्योगिक गतिविधियों के लिये आक्सीजन आपूर्ति के वास्ते आवंटन के आग्रह को डीजीएफटी ने डीपीआईआईटी के समक्ष उठाया है। इसके साथ ही उद्योगों ने आक्सीजन विनिर्माण संयंत्र स्थापित करने के लिये सब्सिडी को लेकर समर्थन का आग्रह किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसीएम ममता बनर्जी को झटका, गोपीबल्लभपुर निर्वाचन क्षेत्र से वर्तमान विधायक डॉ. खगेंद्र नाथ महतो भाजपा में शामिल, वीडियो

क्राइम अलर्ट3 नाबालिग बच्चों के सामने मां-पापा को चाकू से वार कर हत्या, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टशादी नहीं हो रही, पोस्टर लगाकर पुलिस अधिकारी बताया?, 26 वर्षीय ऋषिकेश राजू जाधव अरेस्ट

क्रिकेटपहले 15-20 गेंद खेलो और फिर गेंदबाज पर टूट पड़ो?, 101 की पारी खेलने वाले तिलक वर्मा बोले- रोहित भइया की सलाह?

क्राइम अलर्टअलवर में विवाहिता से रेप के बाद दिल्ली पहुंचा राहुल मीणा और अधिकारी की बेटी से रेप कर मार डाला, पुलिस ने किए कई खुलासे

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार100000 रोजगार, 2.56 लाख करोड़ रुपये का निवेश, 18 बड़ी परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लगाई मुहर

कारोबारजनऔषधि केंद्र पर बेच रहे थे शैंपू-परफ्यूम?, 5000 जुर्माना और ₹20000 का सामान जब्त, नागपुर स्टेशन पर हड़कंप

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना 

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत