लाइव न्यूज़ :

गूगल ने अगस्त में 93,550 सामग्रियों को हटाया, कू ने 38,456 सामग्रियों को नियंत्रित किया

By भाषा | Updated: October 3, 2021 13:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन अक्टूबर गूगल ने अपनी मासिक पारदर्शिता रिपोर्ट में कहा कि उसे अगस्त 2021 में उपयोगकर्ताओं से 35,191 शिकायतें मिलीं और इनके आधार पर उसने 93,550 सामग्रियों को हटाया।

दूसरी ओर घरेलू सोशल मीडिया मंच कू ने इस दौरान 38,456 सामग्रियों को सक्रिय रूप से नियंत्रित किया।

उपयोगकर्ताओं की शिकायत के अलावा गूगल ने स्वचालित प्रक्रिया के तहत अगस्त में 651,933 सामग्रियों को हटाया।

इससे पहले गूगल को जुलाई में उपयोगकर्ताओं से 36,934 शिकायतें मिली थीं और इनके आधार पर 95,680 सामग्रियों को हटाया गया था। जुलाई में स्वचालित प्रक्रिया से 5,76,892 सामग्रियों को हटाया गया था।

अमेरिका स्थित प्रौद्योगिकी कंपनी ने यह जानकारी भारत के आईटी नियमों के अनुपालन के तहत दी, जो 26 मई को लागू हुए थे।

गूगल ने अपनी ताजा रिपोर्ट में कहा कि उसे भारत में अगस्त में व्यक्तिगत उपयोगकर्ताओं से 35,191 शिकायतें मिलीं, जिसके आधार पर 93,550 सामग्रियों को हटाया गया।

रिपोर्ट में कहा गया कि ये शिकायतें तीसरे पक्ष की सामग्री से संबंधित हैं और इनमें स्थानीय कानूनों या व्यक्तिगत अधिकारों के उल्लंघन की बात पाई गई।

रिपोर्ट में कहा गया कि कुछ शिकायतें बौद्धिक संपदा अधिकारों के उल्लंघन से संबंधित थीं, जबकि दूसरी शिकायतों में मानहानि जैसे आधार पर सामग्रियों को प्रतिबंधित करने की मांग की गई थी।

सामग्रियों को हटाने के लिए कॉपीराइट (92,750), ट्रेडमार्क (721), नकल (32), धोखाधड़ी (19), अदालती आदेश (12), ग्राफिक यौन सामग्री (12) और अन्य कानूनी अनुरोध (4) सहित कई श्रेणियों के तहत अनुरोध किया गया था।

सोशल मीडिया मंच कू ने अनुपालन रिपोर्ट में बताया कि अगस्त में उसने 38,456 सामग्रियों को सक्रिय रूप से नियंत्रित किया और इस दौरान उसे उपयोगकर्ताओं से 4,493 शिकायतें मिलीं।

कू ने कहा कि इस दौरान उसने 38,456 पोस्टों को सक्रिय रूप से नियंत्रित करने के लिए कदम उठाए, जिनमें से 1,220 पोस्ट को डिलीट कर दिया गया और जबकि शेष 37,236 के खिलाफ ‘अन्य कार्रवाई’ की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

क्रिकेटRCB vs LSG: लखनऊ की बल्लेबाजी फिर फेल! RCB को मिला 147 रनों का आसान लक्ष्य

क्रिकेट159 मैच में 193 विकेट?, बांग्लादेश के तेज गेंदबाज रुबेल हुसैन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा

क्रिकेटअब्दुल समद को 0 पर किया आउट और आईपीएल में 100 विकेट पूरे, क्रुणाल पांड्या ने 147 मैच में हासिल की उपलब्धि?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव