लाइव न्यूज़ :

सोने में मामूली तेजी, चांदी 490 रुपये मजबूत

By भाषा | Updated: October 7, 2021 17:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली सात अक्टूबर अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के साथ राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 65 रुपये की तेजी के साथ 46,012 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 45,947 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत भी 490 रुपये की तेजी के साथ 60,172 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 59,682 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लाभ के साथ 1,766 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी 22.74 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज, कॉमेक्स में बृहस्पतिवार को सोने की हाजिर कीमत तेजी के साथ 1,766 डॉलर प्रति औंस हो गयी जिससे यहां सोने की कीमतें मजबूत रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Assembly Eelection 2026: सीएम स्टालिन, एक्टर विजय समेत कई नेताओं और अभिनेताओं ने डाला वोट, देखें तस्वीरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाथी की 'स्पेशल ड्यूटी'? चुनाव के बीच झाड़ग्राम के पोलिंग बूथ के अंदर घुसा हाथी, वोटिंग से पहले मची अफरा-तफरी

क्राइम अलर्टDelhi Rape Case: IRS अधिकारी की बेटी से बलात्कार फिर की हत्या, घरेलू नौकर राहुल मीणा को पुलिस ने दबोचा; केस में चौंकाने वाला खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: जानें 23 अप्रैल को आपके शहर में क्या हैं ईंधन के दाम, OMC ने अपडेट की लेटेस्ट रेट लिस्ट

भारतBaramati Assembly bye-elections 2026: उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने डाला अपना वोट, बारामती की जनता से की वोटिंग की अपील, देखें तस्वीरें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार100000 रोजगार, 2.56 लाख करोड़ रुपये का निवेश, 18 बड़ी परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लगाई मुहर

कारोबारजनऔषधि केंद्र पर बेच रहे थे शैंपू-परफ्यूम?, 5000 जुर्माना और ₹20000 का सामान जब्त, नागपुर स्टेशन पर हड़कंप

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना 

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत