लाइव न्यूज़ :

इलेक्ट्रिक वाहन कंपनियों ने गुजरात की ईवी नीति को प्रगतिशील बताया

By भाषा | Updated: June 22, 2021 20:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 जून टाटा मोटर्स, महिंद्रा और हीरो इलेक्ट्रिक जैसी कई कंपनियों ने गुजरात सरकार की नई इलेक्ट्रिक वाहन नीति की सराहना की है।

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने मंगलवार को ‘गुजरात इलेक्ट्रिक वाहन नीति-2021’ की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस नीति का लक्ष्य अगले चार साल के दौरान राज्य की सड़कों पर कम से कम दो लाख बिजलीचालित (इलेक्ट्रिक) वाहन लाना है।

रुपाणी ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि लोगों को इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर आकर्षित करने के लिए नीति के तहत ऐसे वाहनों की खरीद पर 20,000 रुपये से 1,50,000 रुपये की सब्सिडी दी जाएगी। यह नीति चार साल के लिए लागू रहेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नीति के क्रियान्वयन के बाद अगले चार साल के दौरान राज्य की सड़कों पर 1.10 लाख इलेक्ट्रिक दोपहिया, 70,000 तिपहिया और 20,000 चार पहिया वाहन आने की उम्मीद है।

राज्य सरकार इलेक्ट्रिक दोपहिया की खरीद पर 20,000 रुपये की सब्सिडी देगी। तिपहिया की खरीद पर 50,000 रुपये तथा चार पहिया की खरीद पर 1,50,000 रुपये की सब्सिडी दी जाएगी।

टाटा मोटर्स के यात्री वाहन कारोबार इकाई के अध्यक्ष शैलेश चंद्रा ने कहा, ‘‘हम गुजरात सरकार के सभी श्रेणी के इलेक्ट्रिक वाहनों केा समर्थन के कदम का स्वागत करते हैं। यह सरकार की देश के लिए स्वच्छ वातावरण और सतत भविष्य की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।’’

उन्होंने कहा कि इसके अलावा नीति में चार्जिंग ढांचे पर भी ध्यान दिया गया है। इससे इलेक्ट्रिक वाहन खरीदारों को राहत मिलेगी।

महिंद्रा इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) महेश बाबू ने नीति को प्रगतिशील और व्यापक बताया। उन्होंने कहा कि अगले चार साल के दौरान 870 करोड़ रुपये के खर्च से राज्य में इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र को जबर्दस्त प्रोत्साहन मिलेगा।

हीरो इलेक्ट्रिक के प्रबंध निदेशक नवीन मुंजाल ने कहा कि केंद्र की फेम नीति में हालिया संशोधन के बाद गुजरात की नई इलेक्ट्रिक वाहन नीति एक शानदार कदम है। ऐसे में लोगों के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर स्थानांतरित होना एक आकर्षक विकल्प होगा।

मुंजाल ने कहा कि इस नीति के बाद गुजरात में हीरो के इलेक्ट्रिक वाहनों के दाम और नीचे आएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

क्रिकेटRCB vs LSG: लखनऊ की बल्लेबाजी फिर फेल! RCB को मिला 147 रनों का आसान लक्ष्य

क्रिकेट159 मैच में 193 विकेट?, बांग्लादेश के तेज गेंदबाज रुबेल हुसैन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा

क्रिकेटअब्दुल समद को 0 पर किया आउट और आईपीएल में 100 विकेट पूरे, क्रुणाल पांड्या ने 147 मैच में हासिल की उपलब्धि?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव