लाइव न्यूज़ :

अर्थव्यवस्था उम्मीद से अधिक तेजी से पटरी पर लौट रही है : जावड़ेकर

By भाषा | Updated: November 4, 2020 17:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार नवंबर केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि अर्थव्यवस्था उम्मीद से अधिक तेजी से पटरी पर लौट रही है।

जावड़ेकर ने बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत में बिजली की मांग में वृद्धि और माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह में बढ़ोतरी का जिक्र करते हुए कहा कि अब अर्थव्यवस्था पटरी पर लौट रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘रेलवे की माल ढुलाई से प्राप्ति में वृद्धि, ऊंचा जीएसटी संग्रह, बिजली की मांग में बढ़ोतरी और प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के प्रवाह में सुधार से संकेत मिलता है कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में अर्थव्यवस्था का प्रदर्शन बेहतर रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अर्थव्यवस्था उम्मीद से अधिक तेजी से पटरी पर लौट रही है।’’

जावड़ेकर ने कहा कि अच्छी बारिश की वजह से कृषि क्षेत्र की बिजली खपत कम रही है। वहीं रेलवे की बिजली खपत भी अभी कम है। इसके बावजूद बिजली की कुल मांग में सुधार हुआ है।

उन्होंने कहा, ‘‘बिजली की मांग में 12 प्रतिशत की वृद्धि से पता चलता है कि उत्पादन क्षेत्र की स्थिति अब पूरी तरह सामान्य हो चुकी है। ’’

चालू वित्त वर्ष की पहली अप्रैल-जून की तिमाही में कोरोना वायरस महामारी की वजह से लागू लॉकडाउन के चलते सकल घरेलू उत्पाद (जीडीप़ी) में 23.9 प्रतिशत की जबर्दस्त गिरावट आई है। भारतीय रिजर्व बैंक ने 2020-21 में भारतीय अर्थव्यवस्था में 9.5 प्रतिशत की गिरावट का अनुमान लगाया है।

इससे पहले वित्त सचिव तरुण बजाज ने भी मंगलवार को कहा था कि भारतीय अर्थव्यवस्था में तेजी से सुधार हो रहा है और जल्द यह पटरी पर आ जाएगी। अक्टूबर में जीएसटी संग्रह सालाना आधार पर 10 प्रतिशत बढ़कर 1.05 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।

इसी तरह अक्टूबर में 19 प्रतिशत अधिक ई-वे बिल निकाले गए हैं। मूल्य के हिसाब से यह 16.82 लाख करोड़ रहा है। रेलवे की माल ढुलाई सितंबर में 15.5 प्रतिशत और अक्टूबर में 14 प्रतिशत बढ़ी है।

चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-अगस्त की अवधि में देश में 35.73 अरब डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश आया है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकान खोल के सुन लो?, भारत की भूमि पर कोई माई का लाल बाबरी मस्जिद नहीं बना पाएगा?, बंगाल चुनाव से पहले अमित शाह की बड़ी चेतावनी, वीडियो

क्राइम अलर्टकोच से उतरने के बाद खड़े थे नीचे, 2 ट्रेन के बीच फंसे और कटकर 5 की मौत

क्रिकेटRCB vs LSG: लखनऊ की बल्लेबाजी फिर फेल! RCB को मिला 147 रनों का आसान लक्ष्य

क्रिकेट159 मैच में 193 विकेट?, बांग्लादेश के तेज गेंदबाज रुबेल हुसैन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा

क्रिकेटअब्दुल समद को 0 पर किया आउट और आईपीएल में 100 विकेट पूरे, क्रुणाल पांड्या ने 147 मैच में हासिल की उपलब्धि?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारटाटा मोटर्स के लखनऊ प्लांट से सीएम योगी ने दिखाई 10 लाखवीं गाड़ी को हरी झंडी, कहा-बाहरी तत्वों को प्लांट के मामलों में हस्तक्षेप की अनुमति नहीं

कारोबारGold Rate Today: 15 अप्रैल 2026 को सोना हुआ महंगा, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,57,210 प्रति 10 ग्राम

कारोबारकिसानों को नई उम्मीद, दुनिया की सबसे महंगी मशरूम गुच्छी की खेती को लेकर?, जानिए क्यों खास?

कारोबारPetrol-Diesel Rates 15 April: क्या आज फिर लगी जेब में आग? दिल्ली से मुंबई तक जानें पेट्रोल-डीजल का ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव