लाइव न्यूज़ :

ई-स्कूटर कंपनी सिंपल एनर्जी का आईआईटी-इंदौर के साथ गठजोड़

By भाषा | Updated: December 14, 2021 15:58 IST

Open in App

मुंबई, 14 दिसंबर इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन विनिर्माता सिंप़ल एनर्जी ने अपने ई-वाहनों के लिए उन्नत तापीय प्रबंधन प्रणाली के विकास के मकसद से भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी)- इंदौर के साथ गठजोड़ किया है।

कंपनी ने मंगलवार को जारी एक बयान में कहा कि आईआईटी-इंदौर के साथ इस भागीदारी से सिंपल एनर्जी के शोध एवं विकास को बढ़ावा मिलेगा और हल्के वजन वाले इलेक्ट्रिक वाहनों का प्रदर्शन सुधारने में मदद मिलेगी। कंपनी इस प्रणाली का इस्तेमाल अपने मुख्य वाहन ‘सिंपल वन’ में भी करेगी।

कंपनी ने कहा कि नई तापीय प्रबंधन प्रणाली के विकास से इलेक्ट्रिक वाहनों के एक बार में इस्तेमाल की क्षमता बढ़ेगी जो उपभोक्ताओं से आने वाली मांग बढ़ाने में मददगार होगा। इससे सुरक्षा, भरोसा और बैटरी का जीवन बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।

सिंपल एनर्जी के संस्थापक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सुहास राजकुमार ने कहा, ‘‘हमारी शोध टीम ने इलेक्ट्रिक वाहनों की उपयोग अवधि बढ़ाने से जुड़े मुद्दों पर आईआईटी-इंदौर के साथ गठजोड़ किया है।’’

इस बारे में आईआईटी-इंदौर के डीन (शोध एवं विकास) आई ए पलानी ने कहा, ‘‘इस गठजोड़ के तहत दोनों पक्ष शोध एवं विकास कार्यों को नए मुकाम तक ले जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटमैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज नांद्रे बर्गर पर जीत के बाद कार्रवाई?

भारतTamil Nadu Assembly Eelection 2026: सीएम स्टालिन, एक्टर विजय समेत कई नेताओं और अभिनेताओं ने डाला वोट, देखें तस्वीरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाथी की 'स्पेशल ड्यूटी'? चुनाव के बीच झाड़ग्राम के पोलिंग बूथ के अंदर घुसा हाथी, वोटिंग से पहले मची अफरा-तफरी

क्राइम अलर्टDelhi Rape Case: IRS अधिकारी की बेटी से बलात्कार फिर की हत्या, घरेलू नौकर राहुल मीणा को पुलिस ने दबोचा; केस में चौंकाने वाला खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: जानें 23 अप्रैल को आपके शहर में क्या हैं ईंधन के दाम, OMC ने अपडेट की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमत 300 रुपये टूटकर 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 2,700 रुपये फिसलकर 2.55 लाख रुपये प्रति किग्रा

कारोबार100000 रोजगार, 2.56 लाख करोड़ रुपये का निवेश, 18 बड़ी परियोजनाओं के लिए विशेष प्रोत्साहन?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने लगाई मुहर

कारोबारजनऔषधि केंद्र पर बेच रहे थे शैंपू-परफ्यूम?, 5000 जुर्माना और ₹20000 का सामान जब्त, नागपुर स्टेशन पर हड़कंप

कारोबारअलीगढ़ का शेखा झील पक्षी अभयारण्य भारत का 99वां रामसर स्थल बना 

कारोबारई-मैन्डेट नियमों में बदलाव; RBI का फैसला, अब ₹15,000 तक के ऑटो-पेमेंट के लिए नहीं होगी OTP की जरूरत